फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young woman who left home three days ago murdered in Amroha

साजिया की हत्या के पीछे किसकी साजिश: तीन दिन पहले घर से निकली युवती की हत्या, नहर में मिला शव, मुंह दबाकर मारा

Fri, 23 Oct 2026 10:12 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नौगावां सादात (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगावां सादात (अमरोहा) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 23 Oct 2026 10:12 PM IST
सार

18 वर्षीय साजिया की हत्या कर दी गई। उसका शव नहर में मिला। परिजनों ने सरफराज पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Young woman who left home three days ago murdered in Amroha
साजिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा जिले के नौगावां सादत कोतवाली क्षेत्र के बोरा बोरी गांव में तीन दिन पहले घर से निकली साजिया (18) की हत्या कर दी गई। शव बृहस्पतिवार को गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर रामगंगा पोषक नहर में मिला। परिजनों ने उसकी बड़ी बहन के चचेरे देवर सरफराज पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों ने सुनाया 20 अक्तूबर का किस्सा
गांव निवासी बब्बू खां ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी परवीन, चार बेटियां और दो बेटे हैं। दो बड़ी बेटियों सबीना और साइन की शादी हो चुकी है, तीसरी बेटी साहिला का रिश्ता तय है। परिजनों के मुताबिक गजरौला थाना क्षेत्र के सोनपुरा कलां में ब्याही सबीना का चचेरा देवर सरफराज साजिया के संपर्क में था। आरोप है कि वह शादी का झांसा देकर 20 अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे उसे साथ ले गया। साजिया घर से एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई थी। नहीं लौटने पर तलाश में कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युवक बोरा बोरी की मढ़ैया के पास नहर में मछली पकड़ रहे थे, तभी उन्हें आधा पानी में और आधा बाहर पड़ा शव दिखा। भीड़ जुट गई। इंस्पेक्टर रजनी द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचीं और शव की पहचान साजिया के रूप में हुई। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए। सीओ अखिलेश भदौरिया ने भी मौके का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द-ए-खाक
साजिया की मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को घर ले गए। इसके बाद गमगीन माहौल में साजिया को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पानी में पड़े रहने के कारण शव फूल गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी सरफराज के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed