फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP City President files complaint regarding theft at passenger shelter.

Amroha News: यात्री शेड मामले में सपा नगर अध्यक्ष ने दी चोरी की तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
SP City President files complaint regarding theft at passenger shelter.
अमरोहा। नानक चंद रोड पर विधायक महबूब अली की निधि से लगाए गए यात्रीशेड के रातों-रात गायब होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। सपा नगर अध्यक्ष अब्दुल वहाब ने अधिवक्ता आरिफ मलिक की मौजूदगी में नगर कोतवाली में तहरीर देकर यात्रीशेड चोरी होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यात्रीशेड आम जनता, विद्यार्थियों और राहगीरों की सुविधा के लिए सरकारी धन से लगाया गया था। इसे सरकारी संपत्ति बताते हुए चोरी या क्षति पहुंचाने की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि इससे पहले कोर्ट चौराहे के पास से भी एक यात्रीशेड गायब हो चुका है।
विज्ञापन

करीब 7.5 लाख रुपये की लागत से बना शेड मंगलवार रात तक मौके पर था, लेकिन बुधवार सुबह पूरा ढांचा गायब मिला। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका कर्मचारियों पर शेड उखाड़कर ले जाने का आरोप लगाया था। हालांकि नगर पालिका ईओ ने जानकारी होने से इन्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने पीडी डीआरडीए को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने नगर पालिका ईओ से शेड हटाए जाने और आदेश देने वाले अधिकारी या कर्मचारी की जानकारी मांगी है। जांच में शेड हटाने का निर्णय, आदेश और उसे ले जाने के स्थान की जानकारी जुटाई जाएगी।

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। विधायक महबूब अली ने मामले को गंभीर बताते हुए इसे विधानसभा में उठाने की बात कही है। वहीं, शुरुआत में शेड हटाने से इन्कार करने वाले ईओ दिनेश कुमार यादव अब लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समिति की शिकायत के आधार पर इसे जनहित में हटाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed