Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Bajrang Dal activists enraged over cow slaughter on Diwali

अमरोहा: दीपावली पर गोकशी से भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, लकड़ा चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा; पुलिस से नोकझोंक

Sun, 08 Nov 2026 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Nov 2026 12:03 AM IST
सार

रज्जाक चौकी से महज 100 कदम की दूरी पर मछली वाली गली में मीट की दुकान के पास ई-रिक्शा में बड़ी मात्रा में मांस मिलने की सूचना पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भड़क गए। 

विज्ञापन
Amroha: Bajrang Dal activists enraged over cow slaughter on Diwali
पुलिस ने काबू किए हालात... - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दीपावली के त्योहार पर शनिवार रात शहर के मोहल्ला लकड़ा में गोवंश का मांस मिलने से हंगामा हो गया। रज्जाक चौकी से महज 100 कदम की दूरी पर मछली वाली गली में मीट की दुकान के पास ई-रिक्शा में बड़ी मात्रा में मांस मिलने की सूचना पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भड़क गए। 

विज्ञापन


चौकी इंचार्ज की शह पर गोकशी कराने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने मांस सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लकड़ा चौराहे पर जाम लगा दिया। सीओ और कोतवाल से तीखी नोकझोंक हुई। हालात बिगड़ने की आशंका पर कई थानों का पुलिस बल बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है। मछली वाली गली में एक मीट की दुकान पर अवैध रूप से मांस उतारा जा रहा था। मांस ई-रिक्शा में रखा था। इसी दौरान एक बाइक की टक्कर सड़क पर खड़े ई-रिक्शा से हो गई। इसके बाद ई-रिक्शा से गोवंशीय पशुओं के अवशेष सड़क पर बिखर गए, जिससे हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ई-रिक्शा को घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी देखकर मीट विक्रेता मौके से भाग निकला, जबकि ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया गया। इसी बीच बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोकशी होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ता मांस लदे ई-रिक्शा को खींचकर लकड़ा चौराहे पर ले आए और सड़क पर मांस रखकर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूचना पर सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार और शहर कोतवाल सीपी शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। स्थिति बिगड़ने की आशंका पर नौगावां सादात, अमरोहा देहात और डिडौली कोतवाली से भी पुलिस बल बुला लिया गया।


बजरंग दल के प्रांत गोरक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत ने मांग करते हुए कहा कि जिस मकान में गोकशी हुई है, उसे सील कर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाए। आसपास के घरों में भी जांच होनी चाहिए। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed