फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chants of "Joy has filled Nanda's home" rang out.

Amethi News: नंद के घर आनंद भयो... के लगे जयकारे

Sun, 06 Sep 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 06 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Chants of "Joy has filled Nanda's home" rang out.
 गौरीगंज ​स्थित नवीन पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते
अमेठी सिटी। आधी रात होते ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल और शंख की ध्वनि गूंज उठी। नंद के घर आनंद भयो के जयकारों के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। शुक्रवार को जिलेभर में जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।
विज्ञापन



दिनभर व्रत रखने के बाद श्रद्धालुओं ने रात 12 बजे बाल स्वरूप का पंचामृत से अभिषेक किया। नए वस्त्र पहनाकर लड्डू गोपाल को झूले में विराजमान कराया गया। माखन-मिश्री समेत व्यंजनों का भोग लगाकर आरती की गई। गांवों तक मंदिरों और घरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। अमेठी कस्बे के देवीपाटन मंदिर में दो झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी मंदिर, सगरा तिराहा, राजेश मसाला शिव मंदिर, केशवनगर और अस्पताल रोड पर झांकियां सजाई गईं। मुसाफिरखाना क्षेत्र में त्रिसुंडी स्थित त्रिभुवन इंटर कॉलेज, नगेसरगंज, करवा, जाखाशिवपुर, दादरा, उमागिश्रपुर और कुंडा नेवादा में झांकियां सजाई गईं। जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों ने कृष्ण-राधा के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कीं। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी ने मंदिर में की पूजा
भादर/संग्रामपुर। एसपी सरवणन टी ने पीपरपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने नवनिर्मित अमृत सरोवर का फीता काटकर लोकार्पण किया। स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संग्रामपुर में जन्माष्टमी पर थाने में मंदिर और फरियादी विश्राम गृह का लोकार्पण किया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया गया।


स्कूल में हुई चित्रकला प्रतियोगिता
जगदीशपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिसियावां में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कक्षा छह में रजिया बानो, प्रवीण और शिवानी, कक्षा सात में कामिनी, अंशिका और रूबी तथा कक्षा आठ में शिवानी, समर और ज्योति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। रानीगंज स्थित पं. केपी त्रिपाठी स्मारक चिकित्सालय में जन्माष्टमी पर जन्मे नवजातों को कान्हा की पोशाक पहनाई गई। केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed