{"_id":"6ab2db75c6b9f81c6102689c","slug":"after-a-dispute-the-young-man-attempted-suicide-amethi-news-c-96-1-ame1024-176347-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विवाद के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विवाद के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का किया प्रयास
Wed, 23 Sep 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। एक गांव में मंगलवार शाम घरेलू बंटवारे को लेकर मां और भाइयों से हुए विवाद के बाद एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में पेड़ पर चढ़े युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।
बताया गया कि युवक का मां और भाइयों से घरेलू बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने आपा खो दिया और आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक समझाने के बाद युवक पेड़ से नीचे उतर आया।
परिजनों के अनुसार युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। घटना के समय युवक के नशे में होने की बात भी सामने आई है। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक ग्रामीणों के समझाने पर नीचे उतर आया था। घरेलू बंटवारे को लेकर परिजनों में विवाद हुआ था। परिजनों को भी विवाद सुलझाने के लिए बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।