फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR against 42 people for vandalism at murder accused's house

Ambedkar Nagar News: हत्यारोपी के घर तोड़फोड़ में 42 पर एफआईआर

Mon, 19 Oct 2026 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
FIR against 42 people for vandalism at murder accused's house
भीटी। बनकोदवा गांव में महिला की हत्या के बाद आरोपी के घर में तोड़फोड़ करने और पोर्च में खड़ी कार को आग लगाने के मामले में पुलिस ने 22 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि लोगों को आरोपी राजेश निषाद के घर में मौजूद होने की झूठी सूचना देकर उकसाया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बनकोदवा गांव में 12 अक्तूबर की शाम अजय निषाद ने पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुसकर बांस के डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अजय, उसकी मां अनीता निषाद और पिता राजेश निषाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने घटना के बाद अजय और उसकी मां अनीता को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

13 अक्तूबर की शाम पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव घर पहुंचा था। पति के सूरत से नहीं पहुंच पाने के कारण अंतिम संस्कार अगले दिन करने का निर्णय लिया गया। 14 अक्तूबर की सुबह पति के पहुंचने पर परिजन शव लेकर बिसुही नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि राजेश निषाद घर में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कई महिलाएं लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंच गईं। आरोप है कि इसी बीच घर के पोर्च में खड़ी कार में आग लगा दी गई और घर में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और आग पर काबू पाया। घटना के अगले दिन 15 अक्तूबर को पुलिस ने राजेश निषाद को अयोध्या से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मामले में राजेश के छोटे बेटे अमन निषाद ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें गांव के अमित, सुरेश, सुनीता, मनीष त्रिपाठी समेत 22 लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात लोगों पर रंजिश के चलते संजीव तिवारी की कथित झूठी अफवाह पर घर में घुसकर कार जलाने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि 22 नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed