फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM reached Ultahwa Majha affected by the cut

Ambedkar Nagar News: कटान प्रभावित उल्टहवा माझा पहुंचीं डीएम

Sat, 05 Sep 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
DM reached Ultahwa Majha affected by the cut
शनिवार को टांडा क्षेत्र के उल्टहवा माझा गांव पहुंच ग्रामीणों से जानकारी लेती डीएम। सूचना विभाग
अंबेडकरनगर। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई है। शनिवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने टांडा क्षेत्र के उल्टहवा मांझा का निरीक्षण किया। उन्होंने कटान, ग्रामीण सुरक्षा और जनसुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को जलस्तर व कटान पर नजर रखने, आपात संसाधनों की उपलब्धता और विभागों में समन्वय के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय उल्टहवा मांझा का भी जायजा लिया, जहां साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन और उपस्थिति जांची। अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीएमओ को गांव व विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों व ग्रामीणों का परीक्षण कराने को कहा। पशुओं के टीकाकरण व चिकित्सा सुविधाएं बेहतर रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण में सीडीओ आनंद शुक्ला, सीएमओ प्रमोद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु, डीडीओ सविता सिंह व एसडीएम टांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed