फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crowds thronged the railway station and bus terminal after the examination.

Ambedkar Nagar News: परीक्षा के बाद रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर उमड़ी भीड़

Sun, 01 Nov 2026 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Crowds thronged the railway station and bus terminal after the examination.
रविवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़। संवाद
अंबेडकरनगर। पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) को लेकर रविवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने और परीक्षा के बाद घर लौटने की आपाधापी के चलते यातायात का दबाव बढ़ गया। ट्रेन और बसों में सवार होने के लिए परीक्षार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती रही। वहीं, बस स्टेशन पर भी लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर समेत अन्य रूटों पर जाने वाले परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थियों की एक साथ वापसी होने से रेलवे और परिवहन निगम के सामने भीड़ संभालने की चुनौती रही। स्टेशन परिसर में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अकबरपुर डिपो की ओर से 10 बसें लगाई गई थीं, हालांकि इनमें से छह बसों का ही संचालन हो सका। स्टेशन इंचार्ज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि बसों के संचालन को लेकर एक दिन पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। परीक्षार्थियों की वापसी के लिए लखनऊ, सुल्तानपुर और बस्ती रूट पर बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed