फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav stated: The Duronto train from Prayagraj to Mumbai should run daily

डिप्टी सीएम केशव बोले : प्रयागराज से मुंबई दुरंतो हर रोज और अहमदाबाद सुपरफास्ट चले सप्ताह में तीन दिन

Sat, 31 Oct 2026 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Oct 2026 09:38 PM IST
सार

रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रामबाग रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बनारस स्टेशन से वर्चुअली शिरकत कर रहे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष अहम मुद्दे उठाएं।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav stated: The Duronto train from Prayagraj to Mumbai should run daily
प्रयागराज जंक्शन पर स्लीपर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाते डिप्टी सीएम केशव और अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रामबाग रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बनारस स्टेशन से वर्चुअली शिरकत कर रहे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष अहम मुद्दे उठाएं। उन्होंने प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन के बजाय प्रतिदिन संचालित करने का पुरजोर आग्रह किया।

विज्ञापन


इसके अलावा डिप्टी सीएम ने प्रयागराज-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के फेरे सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर तीन दिन करने और प्रयागराज शहर के सभी स्टेशनों को उत्तर मध्य रेलवे में शामिल करने की भी प्रमुख मांग रखी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए यह बदलाव बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य मांगे भी है जो वह उनतक लिखित रूप से पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


रामबाग स्टेशन पर ही विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने मलाकराज मोहल्ले को साउथ मलाका से जोड़ने के लिए रामबाग स्टेशन के ऊपर से एक फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग की। इसके अलावा उन्होंने रामबाग रेल ओवर ब्रिज पर लगने वाले जाम को देखते हुए उसके समानांतर एक और दो लेन के पुल के निर्माण की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पहली वंदे भारत चलाने वाले अरशद को मिली स्लीपर वंदे भारत की कमान

प्रयागराज। चमचमाती स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज मंडल में अधिकतम 130 की रफ्तार से चलेगी। ट्रेन के लोको पायलट प्रयागराज के मोहम्मद अरशद खान रहे, जो इससे पहले फरवरी 2019 में चली देश की पहली वंदे भारत भी चला चुके हैं। उनके साथ असिस्टेंट लोको पायलट दीपक मिश्रा और ट्रेन मैनेजर अरविंद तिवारी ने अपनी जिम्मेदारी संभाली। कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद ठहराव वाली यह नई ट्रेन प्रतियोगी छात्रों, कारोबारियों और नौकरीपेशा वर्ग को रात के आरामदायक सफर के साथ अगली सुबह सीधे नई दिल्ली पहुंचाएगी।

रामबाग से शुरू हुई मेमू की कमान बलिया के लोको पायलट मनोज कुमार श्रीवास्तव और एएलपी अनामिका श्रीवास्तव ने संभाली। यहां कार्यक्रम में बताया गया कि सड़क के जाम और महंगे किराए से राहत देते हुए बनारस से रामबाग का मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) मात्र 220 रुपये तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed