फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Vending Zones Empty Despite Allotment

अलीगढ़ के बदहाल वेंडिंग जोन: सुविधाओं की कमी से दुकानें खाली, कहीं पार्किंग तो कहीं अंधेरा

Thu, 24 Sep 2026 05:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 24 Sep 2026 05:25 PM IST
सार

शहर के कुछ वेंडिंग जोन में दुकान पाने के लिए आवेदन करने वाले लोग भी आवंटन का इंतजार कर रहे हैं। आवेदकों का कहना है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि दुकान कब और कहां मिलेगी। दूसरी ओर कई जगह तैयार दुकानें खाली पड़ी हैं।

विज्ञापन
Aligarh Vending Zones Empty Despite Allotment
शमसाद मार्केट पुल के नीचे और सासनी गेट पर खाली पड़े वेंडिंग जोन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम ने शहर में वेंडिंग जोन तो जगह-जगह बना दिए, लेकिन इनके व्यवस्थित संचालन की व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है। कहीं वेंडिंग जोन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल हो रहे हैं तो कहीं पथ विक्रेताओं ने सड़क और फुटपाथ को ही अपना ठिकाना बना लिया है। कहीं दुकानें आवंटन के इंतजार में खाली पड़ी हैं तो कहीं आवंटित होने के बाद भी सुविधाओं के अभाव में दुकानदार बैठने के लिए तैयार नहीं हैं। नगर निगम की ओर से वेंडिंग जोन में सुविधा, सुरक्षा और सफाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन मौके पर तस्वीर अलग दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


मौके पर खाली मिलीं दुकानें
शहर में अगर एसबीआई बैंक घंटाघर, रामघाट रोड पर किशनपुर के पास, जीटी रोड पर बन्ना देवी चर्च के पास बने वेंडिंग जोन में जहां एक भी दुकानें खाली नहीं हैं, वहां सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों के उमड़ने से दुकानें गुलजार नजर आती हैं। खैर रोड, शमशाद मार्केट, सिंधाैली, जमालपुर समेत कई वेंडिंग जोन में पहुंचने पर दुकानें खाली नजर आती हैं। कलक्ट्रेट के सामने जवाहर पार्क में दो चार दुकानें ही आवंटित हो सकी हैं। गूलर रोड पर हाल ही बनी कवर्ड वेंडिंग जोन की 32 दुकानें अभी तब नहीं खुल सकी हैं। दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम द्वारा केवल दुकानें बनाना पर्याप्त नहीं है। वहां पानी, शौचालय, बिजली, सफाई और ग्राहकों के आने-जाने की व्यवस्था भी जरूरी है।
विज्ञापन


आवंटन के लिए भी भटक रहे आवेदक
शहर के कुछ वेंडिंग जोन में दुकान पाने के लिए आवेदन करने वाले लोग भी आवंटन का इंतजार कर रहे हैं। आवेदकों का कहना है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि दुकान कब और कहां मिलेगी। दूसरी ओर कई जगह तैयार दुकानें खाली पड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा और सफाई भी सवालों में
वेंडिंग जोन में सफाई व्यवस्था नियमित नहीं होने से कूड़ा जमा होने की शिकायतें हैं। रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर भी दुकानदार सवाल उठा रहे हैं। राकेश कुमार, हरिओम, मुकेश कुमार आदि दुकानदारों का कहना है कि जब तक बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलेंगी, तब तक वेंडिंग जोन में कारोबार करना मुश्किल रहेगा।

बोले दुकानदार 
कई वेंडिंग जोन में दुकानें खाली नहीं हैं और कई में आवंटन मनमाने तरीके से किए गए हैं। अपात्रता की श्रेणी के बाद भी एक ही परिवार के पांच-पांच सदस्यों को आवंटन कर दिए गए हैं। पात्र दुकान आवंटन के लिए भटक रहे हैं।- खालिद, नई बस्ती
वेंडिंग जोन भले ही बना दिए गए हैं, लेकिन यहां न दुकानदारों के लिए कोई सुविधा है और न ही ग्राहकों के लिए ही कोई सुविधा उपलब्ध हो सकी है। ऐसे में महंगी दरों पर काैन दुकान लेगा। इससे तो बेहतर है कि ठेल-ढकेल को सड़क किनारे कहीं भी लगा लो।- फहीम, माल गोदाम

शहर में जितने भी वेंडिंग जोन बने हुए हैं, उन्हें व्यवस्थित कराकर पथ विक्रेताओं को शिफ्ट किया जा रहा है। योजना के तहत वेंडिंग जोन में इंटरलॉकिंग, बैरिकेडिंग कराने के साथ वहां सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 796 में से 710 दुकानदारों को आवंटन कर दिया गया है। अगर एक सप्ताह में उन्होंने दुकानें शुरू नहीं कीं तो नोटिस देकर आवंटन निरस्त किया जाएगा।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed