फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Husband Attacks Wife With Scissors

पति की हैवानियत: पत्नी के सिर पर कैंची से किए कई वार, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर, फरार आरोपी की तलाश जारी

Fri, 16 Oct 2026 01:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 16 Oct 2026 01:48 PM IST
सार

पुलिस को देर रात हमले की सूचना मिली थी। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। पति की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Aligarh Husband Attacks Wife With Scissors
घायल महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के देहलीगेट थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में घरेलू विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


इंद्रा नगर निवासी स्नेहलता एक कंपनी में काम करती हैं। उनके नौकरी करने को लेकर पति विरोध करता है। बृहस्पतिवार रात पति शराब के नशे में घर पहुंचा तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर पति ने कैंची से स्नेहलता के सिर पर वार कर दिया। 
विज्ञापन


हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सीओ कमलेश कुमार के मुताबिक वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed