फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trains Passing Through Agra Cantt Affected Today, Passengers May Face Delays of Up to 60 Minutes

यात्रीगण ध्यान दें: चार ट्रेन चलेंगे देरी से, ये एक्सप्रेस 60 मिनट लेट; यहां देखें पूरी सूची

Tue, 15 Sep 2026 05:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 05:49 AM IST
सार

धौलपुर में यार्ड रीमॉडलिंग और रेलखंड पर प्री-एनआई व एनआई कार्य के चलते आगरा से गुजरने वाली चार ट्रेनें आज प्रभावित रहेंगी। मेमू एक्सप्रेस 60 मिनट, समता एक्सप्रेस 45 मिनट, तमिलनाडु संपर्क क्रांति 30 मिनट और महाकौशल एक्सप्रेस 20 मिनट तक प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
Trains Passing Through Agra Cantt Affected Today, Passengers May Face Delays of Up to 60 Minutes
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 आज मंगलवार को आगरा से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें आगरा कैंट से दोपहर 2:40 बजे चलने वाली 11808 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू एक्सप्रेस सबसे ज्यादा 60 मिनट प्रभावित रहेगी। इसके अलावा महाकौशल एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों को भी 20 से 45 मिनट तक अतिरिक्त इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि धौलपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और धौलपुर-गढ़ी सांद्रा के बीच 18 किलोमीटर रेलखंड में गेज परिवर्तन के प्री एनआई और एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


15 सितंबर को 11808 मेमू एक्सप्रेस 60 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस 20 मिनट, समता एक्सप्रेस 45 मिनट और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 30 मिनट तक प्रभावित रहेगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 नंबर पर फोन कर ट्रेन के सही समय की जांच कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed