फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone-Pelting After Cancer Patient's Death in Agra10 Challaned

कैंसर पीड़ित महिला की मौत पर बवाल: अंतिम संस्कार से पहले मायके पक्ष ने किया पथराव, 10 लोगों का चालान

Wed, 07 Oct 2026 08:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 08:37 AM IST
सार

आगरा के शाहदरा में कैंसर पीड़ित महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और जमकर मारपीट व पथराव हुआ। मामले में पुलिस ने मायके पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किया है।
 

विज्ञापन
Stone-Pelting After Cancer Patient's Death in Agra10 Challaned
मायका पक्ष पर हमला करने का आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा में कैंसर पीड़ित महिला की मौत के बाद ससुराल पक्ष पर हुए हमले और पथराव के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 आरोपियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135 के तहत चालान किया है।
विज्ञापन



शाहदरा निवासी धर्मवीर की पत्नी मधु देवी की सोमवार शाम कैंसर से मौत हो गई थी। परिजन जब अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी आरोप है कि मायके पक्ष के करीब 20 लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें ससुराल पक्ष के कई लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बतायाकि पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed