{"_id":"6ac5d3550f0db3e42b08f9d5","slug":"agra-plans-10-ponds-for-groundwater-recharge-rainwater-harvesting-made-mandatory-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूजल बचाने का प्लान: दो-तीन दिन में 10 तालाब होंगे चिह्नित, सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूजल बचाने का प्लान: दो-तीन दिन में 10 तालाब होंगे चिह्नित, सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य
Wed, 07 Oct 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:36 AM IST
सार
आगरा में भूजल रिचार्ज बढ़ाने के लिए दो-तीन दिनों में कम से कम 10 तालाब चिह्नित कर उनके पुनर्जीवन का काम शुरू कराया जाएगा। अति दोहित और क्रिटिकल क्षेत्रों के सरकारी व अर्धसरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य करने के साथ चेकडैम भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम मनीष बंसल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में जिला तकनीकी समन्वय समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले दो-तीन दिनों में कम से कम 10 तालाबों को चिह्नित कर कार्य शुरू कराया जाए तथा अति दोहित एवं क्रिटिकल क्षेत्रों के शासकीय व अर्धशासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अनिवार्य रूप से स्थापित की जाए।
डीएम ने वर्षा जल संचयन, तालाबों के पुनर्जीवन, चेकडैम और भूजल स्तर के वैज्ञानिक अध्ययन पर जोर देते हुए जल संरक्षण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मौके पर जाकर सूखे एवं कम जल वाले तालाबों का स्थलीय निरीक्षण करने और गहराई व जलभराव क्षमता का सटीक आकलन करने को कहा। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह, डीडीओ भावना यादव, सीनियर जियोफिजिसिस्ट शशांक शेखर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
चेकडैम निर्माण और भूजल स्तर का वैज्ञानिक अध्ययन
बैठक के दौरान डीएम ने भौगोलिक रूप से उपयुक्त स्थानों पर चेकडैम बनाकर वर्षा जल को अधिक समय तक रोकने तथा भूजल स्तर में सुधार के लिए प्री-मानसून एवं पोस्ट-मानसून जलस्तर का तुलनात्मक व वैज्ञानिक अध्ययन करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि जल संरक्षण के प्रयासों का परिणाम धरातल पर दिखना चाहिए।
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण के लिए प्रतिदिन समीक्षा के निर्देश
संचारी रोग नियंत्रण के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीएम मनीष बंसल ने माइक्रो प्लान के अनुसार गतिविधियां चलाने को कहा। उन्होंने जिला व ब्लॉक स्तर पर रोजाना समीक्षा के निर्देश दिए। कहा कि दैनिक प्रगति रिपोर्ट व तस्वीरें व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करना अनिवार्य है।स्वास्थ्य विभाग को सीएचसी, पीएचसी, आशा कार्यकर्ताओं व निजी अस्पतालों से समन्वय बनाकर लक्षण वाले मामलों की समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा। पैथोलॉजी लैब में सीबीसी व मलेरिया जांच का दायरा बढ़ाने को कहा। पंचायती राज, नगर निगम, आईसीडीएस व शिक्षा विभाग को समन्वय से काम करने को कहा। स्कूलों में छात्रों संग स्वच्छता गतिविधियां चलाने और नगर निगम वाहनों में जागरूकता जिंगल बजाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह और सीएमओ अरुण श्रीवास्तव मौजूद रहे।