{"_id":"6ae32afa9fee32986f0f7146","slug":"school-holiday-all-schools-up-to-class-12-will-remain-closed-on-friday-october-30-due-to-pet-exam-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीईटी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद: प्रशासन ने जारी किया छुट्टी का आदेश, सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद: प्रशासन ने जारी किया छुट्टी का आदेश, सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू
Thu, 29 Oct 2026 04:46 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:46 PM IST
सार
12वीं तक के सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। पीईटी परीक्षा के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Frepik.com
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को आगरा के 49 केंद्रों पर पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नगर में बनाए गए 49 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पीईटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह एक अति महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसको लेकर आयोग द्वारा परीक्षा जनपदों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।
30 अक्तूबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सफल आयोजन हेतु समस्त बोर्डों के विद्यालयों में शैक्षिणक अवकाश घोषित किया गया है। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन और सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
डीआईओएस रविंद्र पाल तोमर ने बताया कि जिले में 49 केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। शासन और आयोग के निर्देशों के क्रम में सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Trending Videos
मथुरा में भी सभी स्कूलों में अवकाश
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) के आगामी चरणों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद में 30 अक्तूबर को 12वीं तक के स्कूलों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है। यह परीक्षाएं 30 अक्तूबर और एक नवंबर 2026 को जिले के कुल 33 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जानी हैं। शासन और आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि परीक्षार्थियों और आम जनजीवन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

एटा में भी बंद रहेंगे स्कूल
एटा में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने समस्त बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। 30 अक्तूबर को सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मैनपुरी में भी स्कूलों में अवकाश
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुक्रवार को मैनपुरी में 17 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है। कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।