फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC Poll Preparations Intensify, 11 Zonal and 27 Sector Magistrates Deployed

एमएलसी चुनाव: 11 जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, 9 अक्तूबर के बाद साफ होगी सियासी तस्वीर

Wed, 07 Oct 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 10:21 AM IST
सार

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने 11 जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और 9 अक्तूबर को नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ होगी, जबकि मतदान 27 अक्तूबर को प्रस्तावित है।

 

विज्ञापन
MLC Poll Preparations Intensify, 11 Zonal and 27 Sector Magistrates Deployed
नामांकन दाखिल करते शिक्षक नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम दिन कई पार्टियों के प्रत्याशियों और निदर्लीय प्रत्याशियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के ताैर पर अपने समर्थकों के नामांकन दाखिल कराए। साथ ही कुछ नेताओं ने अतिरिक्त नामांकन सेट दाखिल किए ताकि पहले के सेट में हुई गलती को दुरुस्त तक नामांकन की परीक्षा को पास किया जा सके। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद नौ अक्तूबर को नाम वापसी के बाद एमएलसी चुनाव की सियासी तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन


उधर, नामांकन का समय पूरा होने के साथ ही जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं। चुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 11 जोनल मजिस्ट्रेट और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। साथ ही 13 अधिकारियों का आरक्षित रखा गा है। इन सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे पोलिंग पार्टियों को रवानगी स्थल से मतदेय स्थलों तक सुरक्षित पहुंचाएंगे तथा संबंधित सूचनाएं जिला निर्वाचन कार्यालय व कंट्रोल रूम को समय पर उपलब्ध कराएंगे। मतदान वाले दिन सभी अधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में मौजूद रहकर समय से मतदान शुरू कराएंगे और मतदान खत्म के बाद पार्टियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक वापस लाएंगे। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों की बैठकों तथा कार्यक्रमों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए तहसीलवार वीडियोग्राफी टीमों का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन


प्रेक्षक आईएएस अभिषेक प्रकाश ने संभाला कार्यभार, शिकायत के लिए नंबर जारी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक के रूप में तैनात आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मंगलवार शाम आगरा पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान ने बताया कि प्रेक्षक निर्वाचन प्रक्रिया के दाैरान सर्किट हाउस के कमरा नंबर 4 में लोगों से मिलेंगे। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव के लिए प्रेक्षक से उनके मोबाइल नंबर 9286549524 या दूरभाष नंबर 0562-2991067 पर संपर्क किया जा सके। प्रशासन ने अपील की है कि चुनाव में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए नागरिक अपनी शिकायत व सुझाव दिए गए संपर्क नंबरों पर निर्भीक होकर दर्ज कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच - 7 अक्तूबर
नाम वापसी की अंतिम तिथि - 9 अक्तूबर

मतदान 27 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक
मतगणना 27 अक्तूबर को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed