फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maa Narayani procession welcomed with flowers.

Agra News: मां नारायणी शोभायात्रा का फूलों से स्वागत

Wed, 23 Sep 2026 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Maa Narayani procession welcomed with flowers.
फोटो 2+1 खेरागढ़ नारायणी माता शोभायात्रा
खेरागढ़। सविता सेन समाज की ओर से बुधवार को नगर में 15वीं मां नारायणी देवी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग ‘गुड्डू’ ने किया। इससे पूर्व आयोजित समारोह में समाज के बुजुर्गों एवं युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में मां नारायणी देवी, सेन महाराज सहित आधा दर्जन आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बैंडबाजों के साथ यात्रा सैंया रोड से शुरू होकर बाईपास, कागारौल चौराहा, ऊंटगिरि चौराहा एवं मुख्य बाजारों से होकर गुजरते हुए सैंया रोड पर समाप्त हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर रामेश्वर सविता, कमेटी अध्यक्ष रामगोपाल सिंह, पातीराम, कल्लन सविता, पवन सेन, सतीश, सुरेश, लोहरे राम सविता, सुरेश जाराैलिया आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन


सेन समाज ने नारायणी माता पर नेजा चढ़ाया
जगनेर। कस्बे में बुधवार को सविता सेन समाज के लोगों ने नारायणी माता पर ढोल नगाड़े के साथ नेजा चढ़ाया। भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पिल्लू राम, केशव देव, रामप्रकाश फाैजी, डॉ.लवलेश कुमार, जीतू सेन, धर्मवीर सेन, मुकेश सेन, बॉबी सेन, नरेश सेन, दीपक सेन, रूपा, बंगाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed