{"_id":"6ab21dd867a70f0197011f3d","slug":"furnace-leaks-at-alok-glass-factory-in-firozabad-molten-glass-spills-out-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: ग्लास फैक्टरी में देर रात फटी भट्ठी, उबलता लाल-सुर्ख कांच बहकर निकला; मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: ग्लास फैक्टरी में देर रात फटी भट्ठी, उबलता लाल-सुर्ख कांच बहकर निकला; मची अफरातफरी
Tue, 22 Sep 2026 11:49 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:49 AM IST
सार
आलोक ग्लास फैक्टरी में देर रात भट्ठी में लीकेज होने से उबलता लाल-सुर्ख गर्म कांच परिसर में फैल गया, जिससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गर्म कांच को ठंडा कर स्थिति पर काबू पाया। समय रहते कर्मचारी बाहर निकल गए, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
विज्ञापन
ग्लास फैक्टरी में देर रात फटी भट्ठी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र स्थित आलोक ग्लास फैक्टरी में सोमवार देर अचानक भट्ठी में लीकेज हो गई। भट्ठी से अत्यधिक तापमान का उबलता हुआ लाल-सुर्ख गर्म कांच तेजी से बाहर निकलने लगा। देखते ही देखते फैक्टरी परिसर में चारों तरफ गर्म कांच फैलने से कर्मचारियों और मजदूरों में अफरा-तफरी व भगदड़ मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गईं। फायर स्टेशन अधिकारी दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियों (फायर टेंडर) ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे तक लगातार पानी की बौछारें करके उबलते हुए गर्म कांच को ठंडा किया, तब जाकर स्थिति पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
हादसे के समय फैक्टरी में कई कर्मचारी काम कर रहे थे, लेकिन भट्ठी लीक होते ही ज्यादातर कर्मचारी सतर्कता बरतते हुए तुरंत फैक्टरी से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि समय रहते हुई इस कार्रवाई और कर्मचारियों की सूझबूझ से कोई भी मजदूर गर्म कांच की चपेट में नहीं आया और हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।