फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Members of a Family Fall Ill in Agra’s Kirawali, Five-Year-Old Dies

आलू-चावल बन गए जहर!: आगरा में पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, पांच साल के मासूम की मौत; चार की हालत गंभीर

Tue, 13 Oct 2026 03:16 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 03:16 PM IST
सार

आगरा के किरावली में एक ही परिवार के पांच लोग सोमवार सुबह घर में अचेत मिले। उन्हें सीएचसी किरावली से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान पांच वर्षीय जीशान उर्फ गोलू की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किए जाने की जानकारी मिली है।
 

विज्ञापन
Five Members of a Family Fall Ill in Agra’s Kirawali, Five-Year-Old Dies
अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के किरावली कस्बे में फूड पॉइजनिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य बीमार पड़ गए। उपचार के दौरान पांच वर्षीय जीशान उर्फ गोलू की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना किरावली के वार्ड नंबर 10 में रहने वाले हुसैन पुत्र नूरखान, जो मूल रूप से धंतूरी महोआ, राजस्थान के रहने वाले हैं और अपनी ससुराल में किराए पर रहते हैं, अपने परिवार के साथ मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। रविवार रात को परिवार ने पास के मोहल्ले में जागरण देखने के बाद घर में चावल-आलू की सब्जी और चाय का सेवन किया था। सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य नहीं जागे तो पड़ोसियों ने जाकर देखा तो सभी अचेत अवस्था में पाए गए।
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें बाइक की ट्राली में डालकर सीएचसी किरावली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से आगरा के एसएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान पांच वर्षीय जीशान उर्फ गोलू पुत्र हुसैन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमओआईसी किरावली, डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। मामा नोशाद और गुलाब साय के अनुसार, अन्य चार गंभीर रूप से बीमार सदस्यों को जयपुर रेफर कर दिया गया है। मृतक जीशान के शव को धंतूरी महोआ, राजस्थान ले जाया गया है और फिलहाल घर पर ताला लगा हुआ है।

सूचना पर चौकी इंचार्ज किरावली अनुराग ने मौके पर पहुंचकर पड़ोसियों से घटना की जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed