फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employee Missing From BJP Leader's Farmhouse, Clothes and Phone Found Near Yamuna

यूपी: भाजपा नेता के फार्म हाउस से कर्मचारी लापता, हत्या का शक; यमुना किनारे मिले कपड़े और मोबाइल

Mon, 05 Oct 2026 09:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 09:20 AM IST
सार

आगरा में भाजपा नेता रामवीर सिसोदिया के फार्म हाउस से 55 वर्षीय कर्मचारी राजवीर लापता हो गया है। परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताई है, जबकि यमुना किनारे उसके कपड़े और मोबाइल मिलने की बात सामने आई है।
 

विज्ञापन
Employee Missing From BJP Leader's Farmhouse, Clothes and Phone Found Near Yamuna
फार्म हाउस पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फाउंड्री नगर (थाना एत्माद्दाैला) स्थित भाजपा नेता रामवीर सिसोदिया के फार्म हाउस से 55 वर्षीय कर्मचारी राजवीर लापता हो गया है। वह 19 साल से काम कर रहा था। परिजन ने अपहरण कर हत्या की आशंका जाहिर की है। रविवार को थाना प्रभारी ने 50 पुलिसकर्मियों के साथ फार्म हाउस में दबिश दी मगर भाजपा नेता सहित अन्य आरोपियों का पता नहीं चला है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


कुशवाह काॅलोनी, भिंड, मध्य प्रदेश निवासी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके चाचा राजवीर उर्फ राजू 19 साल से शोभा नगर निवासी रामवीर सिसोदिया के फार्म हाउस में रहकर उनका घरेलू कार्य करते थे। जुलाई में अंतिम बार उनसे बात हुई थी। उनकी मां का देहांत 28 जून को हो गया था। तब उन्हें तेरहवीं की जानकारी दी थी। उन्होंने यही कहा था कि मालिक छुट्टी देंगे तो आ जाएंगे। वह परेशान लग रहे थे।
विज्ञापन


जितेंद्र ने बताया कि रामवीर सिसोदिया ने 2 अक्तूबर को फोन किया। बताया कि 1 अक्तूबर से राजवीर लापता हैं। उनका मोबाइल और कपड़े यमुना किनारे पर मिले हैं। उन्होंने संभालकर रखा है। इस पर वो फार्म हाउस पहुंचे। आरोप है कि रामवीर, उनके भाई बृजमोहन उर्फ बिरजू, उनका बेटा अशोक उर्फ आशु, प्रेमशंकर, दूसरे नाैकर मनोज बघेल ने सही जवाब नहीं दिया बल्कि गाली देना शुरू कर दिया। भतीजे का कहना है कि उनके चाचा को इन्हीं लोगों ने गायब कर दिया है। उनके साथ अनहोनी की आशंका है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों का है आपराधिक इतिहास
थाना प्रभारी ने रामवीर सहित अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला। पता चला कि रामवीर पर 5 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2009 में डकैती, वर्ष 2010 में अपहरण व डकैती, चाैथ मांगने सहित अन्य मामले दर्ज हैं। उसके अलावा बृजमोहन पर छेड़छाड़, सामूहिक दुष्कर्म, धोखाधड़ी के तीन, अशोक पर उत्तर प्रदेश खनिज नियमावली, सामूहिक दुष्कर्म, डकैती, अपहरण सहित पांच और प्रेम शंकर पर 3 मामले दर्ज हैं।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि अपहरण, बलवा सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपियों के फार्म हाउस पर कमरों की तलाशी ली गई लेकिन लापता राजवीर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। आरोपी रामवीर, बृजमोहन, अशोक, प्रेमशंकर और मनोज भाग गए हैं। तलाश की जा रही है। फार्म हाउस में कोई नहीं था। घर में महिलाएं ही थीं। आरोपी के आपराधिक इतिहास का भी पता चला है।


भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि रामवीर सिसोदिया पहले मंडल स्तर के पदाधिकारी थे। मौजूदा समय में उनके पास कोई दायित्व नहीं है। उनके व्यक्तिगत कामकाज पर पार्टी स्तर से कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राजू परमार ने  बताया कि रामवीर सिसोदिया नाम का कोई पदाधिकारी नहीं है। न ही पार्टी का उससे कोई सरोकार नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed