{"_id":"6ad2fa836f9f0e1e670c48d9","slug":"census-2027-self-enumeration-from-november-16-to-30-40-questions-in-second-phase-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना 2027: घर बैठे खुद भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, 16 से 30 नवंबर तक मौका; ये है प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना 2027: घर बैठे खुद भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, 16 से 30 नवंबर तक मौका; ये है प्रक्रिया
Sat, 17 Oct 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:03 AM IST
सार
जनगणना-2027 के दूसरे चरण में नागरिक 16 से 30 नवंबर तक आधिकारिक पोर्टल पर स्व-गणना के जरिए अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे।
विज्ञापन
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण
विस्तार
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के तहत आम नागरिकों को अपने परिवार का विवरण खुद ऑनलाइन दर्ज करने की विशेष सुविधा दी गई है। लोग 30 नवंबर तक अधिकृत पोर्टल पर जाकर स्व-गणना (सेल्फ-इन्यूमेरेशन) कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक (न्यूमरेटर) घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य पूरा करेंगे।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल (censusindia.gov.in) पर नागरिक अपने मोबाइल नंबर व पहचान पत्र के जरिये लॉगइन कर डिजिटल फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म सबमिट करने पर एक रेफरेंस (संदर्भ) कोड मिलेगा, जिसे घर आने वाले प्रगणक को दिखाना होगा। इससे दोबारा फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा। जो लोग ऑनलाइन विवरण दर्ज नहीं कर पाएंगे, उनके घर आने वाले प्रगणक अपने मोबाइल एप के माध्यम से डाटा डिजिटल दर्ज करेंगे।
पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना के दूसरे चरण में कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें नाम, लिंग, जन्म तिथि, धर्म, जाति, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, व्यवसाय, प्रवास का कारण, बैंक खाता, मोबाइल, कोविड टीकाकरण और मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि संकलित की जाने वाली सभी सूचनाओं की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी और यह आंकड़े देश की भावी योजनाओं एवं विकास नीतियों का मुख्य आधार बनेंगे।