फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CEC s ancestral home purified with Gangajal

आगरा: सीईसी के पैतृक आवास का गंगाजल से शुद्धिकरण, कांग्रेसियों ने किया था प्रदर्शन; पिता बोले- विरोध से आहत

Tue, 06 Oct 2026 11:09 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: Akash Dubey Updated Tue, 06 Oct 2026 11:09 PM IST
सार

मंगलवार को सीईसी ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर मंगल कलश यात्रा निकाली गई। माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए सुंदरकांड पाठ और घर शुद्धिकरण हुआ। 

विज्ञापन
CEC s ancestral home purified with Gangajal
गंगाजल से किया शुद्धिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के विजयनगर कॉलोनी स्थित मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर मंगलवार को अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की ओर से सकल वैश्य समाज और क्षेत्रीय नागरिकों ने एक भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली। इस दौरान सुंदरकांड का पाठ कर सीईसी के वृद्ध माता-पिता के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही गंगाजल से घर का शुद्धिकरण किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

राधा-कृष्ण मंदिर से मंगल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सिर पर कलश धारण कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यात्रा सीईसी के पिता डॉ. सुबोध गुप्ता के आवास पर पहुंची। यहां गंगाजल से घर का शुद्धिकरण किया गया। रामनिवास गुप्ता के संयोजन में संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। परिवार की सुख-समृद्धि और वृद्ध माता-पिता के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा परिवार देश सेवा के लिए समर्पित
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पिता डॉ. सुबोध गुप्ता ने कहा कि उनका पूरा परिवार देश सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन की घटना से परिवार आहत है लेकिन वे सत्य के साथ खड़े रहे। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश मामा, संयोजक उपमा गुप्ता, विनोद गुप्ता, शंकर गुप्ता, विमल गुप्ता, संजय गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में संगठन और स्थानीय लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
28 सितंबर को आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान घर पर कालिख पोतकर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए थे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। मामले में पुलिस ने 9 नामजद समेत 27 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें हत्या का प्रयास, घर में घुसना और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गईं हैं।

चौकी प्रभारी रिंग रोड गौरव कुमार गुप्ता वादी बने जबकि घर पर तैनात होमगार्ड को गवाह बनाया गया। प्राथमिकी में नामजद आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कांग्रेसियों के इस तरह आवास पर प्रदर्शन करने पर वैश्य समाज ने तीखी टिप्पणी की थी। अब मंगलवार को सीईसी के आवास पर समाज के लोगों ने गंगाजल से शुद्धिकरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed