{"_id":"6af31e736fce30ea5309a62b","slug":"cctv-exposes-deliberate-arson-bjp-leader-s-scorpio-set-ablaze-on-diwali-night-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की फूंक डाली स्कॉर्पियो: शीशा तोड़ स्कॉर्पियो में डाला ज्वलनशील पदार्थ, फिर लगा दी आग; देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की फूंक डाली स्कॉर्पियो: शीशा तोड़ स्कॉर्पियो में डाला ज्वलनशील पदार्थ, फिर लगा दी आग; देखें VIDEO
Tue, 10 Nov 2026 07:08 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:08 PM IST
सार
आगरा के यमुनापार में दिवाली की रात भाजपा नेता सौरभ ठाकुर की स्कॉर्पियो में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पत्थर से शीशा तोड़कर आग लगाते दिखाई दिया, पुलिस उसकी पहचान और तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो में लगा दी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली की रात आतिशबाजी के बीच यमुनापार में भाजपा नेता की स्कॉर्पियो को निशाना बनाकर आग लगा दी गई। आरोपी ने पहले पत्थर से कार का अगला शीशा तोड़ा, फिर अंदर और गाड़ी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। कुछ ही देर में स्कॉर्पियो धू-धूकर जलने लगी। शुरुआत में परिजनों को लगा कि आतिशबाजी की चिंगारी से कार में आग लगी है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर जानबूझकर आग लगाने की वारदात सामने आई।
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी भाजपा नेता सौरभ ठाकुर सोमवार रात दिवाली पर ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-दो स्थित पानी की टंकी के पास अपनी बुआ के घर गए थे। अपनी स्कॉर्पियो घर के बाहर खड़ी कर दी। देर रात करीब एक बजे अचानक कार आग की लपटों से घिर गई। कार जलती देखकर परिजनों में खलबली मच गई।
बाद में घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो एक युवक पत्थर से शीशा तोड़ता और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाता दिखाई दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से चला गया।
विज्ञापन
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल भाजपा नेता की गाड़ी को निशाना बनाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।