{"_id":"6ad9842d2fad762b410c53da","slug":"brother-shoots-sister-while-she-cooks-angered-by-love-marriage-and-friend-living-at-home-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किचिन में खाना बना रही बहन को देख हैवान बना भाई, इसलिए मार दी गोली; वजह जान सदमें में पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किचिन में खाना बना रही बहन को देख हैवान बना भाई, इसलिए मार दी गोली; वजह जान सदमें में पूरा परिवार
Thu, 22 Oct 2026 09:04 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:04 AM IST
सार
आगरा के टेढ़ी बगिया में बहन के प्रेम विवाह और उसकी सहेली को घर में किराये पर रखने से नाराज भाई ने रसोई में खाना बना रही बेबी को पीछे से गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते घरवाले
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में एक बहन के प्रेम विवाह कर लेने और दूसरी के सहेली को घर में किराए पर रख लेने से भाई आग बबूला हो उठा। उसने मंगलवार रात रसोई में खाना पकाते समय अपनी दूसरी बहन पर तमंचे से गोली चला दी। पीठ में गोली लगने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पिता ने आरोपी बेटे और दूसरे बेटे की पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Trending Videos
गली नंबर-1, टेढ़ी बगिया निवासी कृपाल सिंह ई-रिक्शा के सेल्समैन हैं। उनके पांच बच्चे हैं। बड़े बेटे सुमेर और बेटी लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। दो वर्ष पहले छोटी बेटी तन्नू ने सचिन नामक युवक से मंदिर में प्रेम विवाह किया। दोनों एक ही समाज से हैं। इससे किसी ने आपत्ति नहीं की। 23 वर्षीय बेटी बेबी की सहेली इरम घर में आठ महीने से किराए पर रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा राहुल उर्फ चोबा बहन के प्रेम विवाह करने और बेबी की सहेली को किराए पर रखने से नाराज है। वह इसे दोनों की बगावत मानकर रंजिश रखे था। 17 अक्तूबर को इरम का जन्मदिन था। इस पर बेबी ने तनु और उसके पति को बुलाया। इस पर राहुल ने झगड़ा किया। राहुल के साथ ही बड़े बेटे सुमेर की पत्नी राजकुमारी भी अपशब्द कहने लगी।
पिता ने बताया कि दोनों बेटों और बहू ने छोटी बेटी, उसके पति और सहेली से अभद्रता की। उन्होंने थाने में इसकी शिकायत की लेकिन पारिवारिक मामला होने की वजह से कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार रात 10:30 बजे बेबी घर की दूसरी मंजिल पर रसोई में खाना पका रही थी। तभी अपने कमरे से निकलकर राहुल आया, उसके हाथ में तमंचा था। उसने पीछे से बेबी पर फायर कर दिया। गोली बेबी की पीठ में लगी।
तमंचा लहराते हुए भागा आरोपी
आवाज सुनकर परिजन दाैड़े। रसोई में बेबी खून से लथपथ पड़ी थी। उनकी चीख निकल गई। वह कुछ कर पाते, तब तक आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गया। इरम ने पुलिस को सूचना दी। घायल को अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह आरोपी राहुल उर्फ चोबा के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
आवाज सुनकर परिजन दाैड़े। रसोई में बेबी खून से लथपथ पड़ी थी। उनकी चीख निकल गई। वह कुछ कर पाते, तब तक आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गया। इरम ने पुलिस को सूचना दी। घायल को अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह आरोपी राहुल उर्फ चोबा के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि बहन के प्रेम विवाह और सहेली को घर में किराए पर रखने से नाराज होकर भाई ने घटना को अंजाम दिया। मामले में हत्या की कोशिश में राहुल और उसकी भाभी राजकुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी घर से भाग गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी है।