फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blacklisted Firm’s Relatives Awarded ₹5.5 Crore Tenders, Alleged Scam Under Probe

डमी फर्मों का सिंडिकेट: ताक पर नियम, चेहतों को बांट दिए 5.5 करोड़ के टेंडर; अनाज कालाबाजारी बड़ा खुलासा

Thu, 15 Oct 2026 10:22 AM IST
Dhirendra Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 10:22 AM IST
सार

खाद्य एवं रसद विभाग की विपणन शाखा में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि अनाज की कालाबाजारी के मामले में ब्लैकलिस्ट की गई फर्म के संचालक ने रिश्तेदारों के नाम पर बनी फर्मों के जरिए 5.50 करोड़ रुपये के खाद्यान्न परिवहन और हैंडलिंग टेंडर हासिल किए।
 

विज्ञापन
Blacklisted Firm’s Relatives Awarded ₹5.5 Crore Tenders, Alleged Scam Under Probe
अनाज की कालाबाजारी

विस्तार

 खाद्य एवं रसद विभाग की विपणन शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अनाज की कालाबाजारी के गंभीर मामलों में लिप्त और पुलिस जांच के घेरे में आ चुकी ब्लैक लिस्टेड फर्म के सरगना ने नियमों को ताक पर रखकर अपने चहेतों और रिश्तेदारों के नाम पर कई डमी फर्मों का सिंडिकेट खड़ा कर दिया। विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से इन बेनामी फर्मों के जरिये 5.50 करोड़ रुपये के खाद्यान्न परिवहन और हैंडलिंग के टेंडर हासिल कर लिए गए।
विज्ञापन


मैनपुरी के रहने वाले मुख्य आरोपी जितेंद्र कुमार गुप्ता की फर्म को पूर्व में खाद्यान्न की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी और आवश्यक वस्तु अधिनियम (एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट) के तहत थाना करहल में दर्ज आपराधिक मुकदमे के बाद काली सूची (ब्लैक लिस्ट) में डाला गया था। इसके बावजूद, विभागीय नियमों और शासनादेश संख्या 380/29-6-2024 के प्रस्तर 8.3 व 8.4 को दरकिनार करते हुए, जितेंद्र ने अपने चाचा-ताऊ के बच्चों के नाम बनी फर्मों के नाम पर टेंडर स्वीकृत करा लिए।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इन सभी निविदादाता फर्मों जैसे मैसर्स जय महाकाल, नितिन गुप्ता, धीरेश कुमार गुप्ता और अंकुर इंटरप्राइजेज का पत्राचार और स्थायी पता विभागीय अभिलेखों में महावीर पुरम/राठी मिल, खरगजीत नगर, मैनपुरी ही दर्ज पाया गया है। मिलीभगत करने वाले सरकारी कर्मियों ने एक ही पते और मोबाइल नंबरों को नजरअंदाज कर दिया। यही नहीं, समन्वय बैठकों के दौरान भी ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को शामिल होने दिया और इन फर्मों के लिए टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने दिया गया। इस गंभीर धांधली को लेकर अब विभागीय स्तर पर खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर बोले कर रहे जांच
संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी सत्यपाल सिंह तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की गहनता से जांच कराई जा रही है। ठेका हासिल करने वाली संबंधित फर्मों के संचालकों से जवाब-तलब किया गया है। उनके स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed