फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचतत्व में विलीन भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा: अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से विदाई; रो पड़े सांसद

Fri, 25 Sep 2026 12:37 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 12:37 PM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। फतेहाबाद रोड पर जाम लग गया। गांव में भाजपा विधायक का अंतिम संस्कार किया गया। 

 

विज्ञापन
BJP MLA Chhotelal Verma’s Last Journey Begins, Funeral to Be Held in Nagla Devhans
पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा में शुक्रवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर और पैतृक गांव नगला देवहंस में जुटे। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। अंतिम यात्रा के दौरान सांसद राजकुमार चाहर भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।


फतेहाबाद विधान सभा से चार बार विधायक चुने गए छोटेलाल वर्मा ने बृहस्पतिवार की शाम नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की जानकारी मिलते ही समर्थकों और चाहने वालों का उनके आगरा स्थित आवास पर पहुंचना शुरू हो गया था। शुक्रवार सुबह पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आवास पर रखा गया। करीब 11 बजे पार्थिव शरीर को रथ में रखकर पैतृक गांव नगला देवहंस के लिए रवाना किया गया। आगरा से नगला देवहंस तक रास्ते में जगह-जगह बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने नेता को अंतिम विदाई दी। 

BJP MLA Chhotelal Verma’s Last Journey Begins, Funeral to Be Held in Nagla Devhans
विधायक की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों की भीड़ के कारण अंतिम यात्रा का काफिला कई घंटे बाद गांव पहुंच सका। नगला देवहंस में पहले से ही हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए मौजूद थे। रथ के गांव पहुंचते ही आगरा फतेहाबाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। पैतृक गांव में मकान के पीछे अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। पुलिस गार्द की सलामी के बाद विधायक के सबसे छोटे पुत्र महेंद्र वर्मा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

 
BJP MLA Chhotelal Verma’s Last Journey Begins, Funeral to Be Held in Nagla Devhans
अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैंने अपना एक बाजू खो दिया: चाहर
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि छोटेलाल वर्मा के निधन से उन्होंने अपना एक बाजू खो दिया है। वह जीवनभर उनके साथ रहे। नाम से छोटे थे, लेकिन उनके काम बहुत बड़े थे। आज अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इसका प्रमाण है। वह जन-जन के नेता थे। लोकसभा चुनाव में उन्होंने जी-जान से भाजपा के पक्ष में जनता के बीच काम किया और पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह जमीन से जुड़े नेता थे और लोगों से सीधे संवाद करते थे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MLA Chhotelal Verma’s Last Journey Begins, Funeral to Be Held in Nagla Devhans
भाजपा छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत से महिलाओं ने बरसाए फूल
विधायक छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर अंतिम यात्रा निकलने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों की छतों पर बैठी नजर आईं। पार्थिव देह लेकर रथ जैसे ही उनके सामने से गुजरा, कई महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। महिलाओं ने छतों से पुष्पवर्षा कर अपने नेता को अंतिम विदाई दी। गांव नगला देवहंस में भी अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। अपने नेता के अंतिम दर्शन करते समय कई महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा।

 
विज्ञापन
BJP MLA Chhotelal Verma’s Last Journey Begins, Funeral to Be Held in Nagla Devhans
छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण बोले-बाबूजी जैसा नेता शायद ही मिले...
विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन से फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि छोटेलाल वर्मा को क्षेत्र के लोग प्यार से बाबूजी कहते थे। वह हर वर्ग के लोगों के बीच सहजता से पहुंचते थे और लोगों की समस्याएं सुनते थे। ग्रामीणों का कहना था कि बाबूजी जैसा नेता अब शायद ही मिले। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ इस बात की गवाही दे रही थी कि वह लोगों के दिलों में खास जगह रखते थे। गांव से लेकर कस्बे तक लोगों के चेहरे पर मायूसी और आंखों में आंसू दिखाई दिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed