Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air and noise pollution increased during Diwali in Agra

दिवाली पर प्रदूषण का डबल अटैक!: 115 डेसिबल तक पहुंचा शोर, जहरीली हवा ने बढ़ाई सांस के मरीजों की परेशानी

Mon, 09 Nov 2026 11:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 09 Nov 2026 11:53 PM IST
सार

बीते साल के मुकाबले इस बार दिवाली पर प्रदूषण बढ़ा हुआ मिला है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार दिवाली पर दो घंटे तीन गुना तक शोरगुल रहा। ध्वनि प्रदूषण का स्तर 115 डेसिबल तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Air and noise pollution increased during Diwali in Agra
दिवाली पर आतिशबाजी से बढ़ा प्रदूषण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पटाखों-वाहनों के धुआं से प्रदूषण बढ़ा। तेज आवाज से कान झनझना गए। शोरगुल और हवा में प्रदूषण बीते साल दिवाली के मुकाबले इस बार अधिक रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से ये खुलासा हुआ है। इससे सांस-अस्थमा मरीज और बुजुर्गों को परेशानी अधिक रही।
विज्ञापन


सीपीसीबी ने दिवाली से पहले और दिवाली के दिन के वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट जारी की है। इसमें ताजमहल क्षेत्र में पीएम-10 का स्तर 316 और पीएम-2.5 का स्तर 216 रहा। ये चार गुना से अधिक है। ऐसे ही नुनिहाई क्षेत्र में पीएम-10 की स्थिति 340 और पीएम-2.5 की मात्रा 180 पाई गई है। बीते साल की बात करें तो ताजमहल क्षेत्र में पीएम-10 की मात्रा 289 और पीएम-2.5 की स्थिति 195 दर्ज हुई थी। नुनिहाई क्षेत्र में पीएम-10 का स्तर 220 और पीएम-2 का मात्रा 152 पाई गई थी। इस तरह से बीते साल के मुकाबले इस बार दिवाली पर प्रदूषण बढ़ा हुआ मिला है। 2023 में दिवाली के दिन सबसे ज्यादा प्रदूषण रहा था। इसमें ताजमहल क्षेत्र में पीएम-10 का स्तर 453 और पीएम-2.5 का स्तर 415 पहुंच गया था। नुनिहाई क्षेत्र में पीएम-10 की मात्रा 496 और पीएम-2.5 की स्थिति 461 रही थी।
विज्ञापन


दिवाली के दिन अधिक रहा प्रदूषण
सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार दिवाली पर अन्य दिनों के मुकाबले अधिक प्रदूषण मिला। एक नवंबर को ताजमहल क्षेत्र में पीएम-10 की स्थिति 254 और पीएम-2.5 की 168 रही। नुनिहाई क्षेत्र में पीएम-10 का स्तर 239 और पीएम-2.5 की मात्रा 181 रही थी। दिवाली के दिन आठ नवंबर को ताजमहल क्षेत्र में पीएम-10 की मात्रा 316 और पीएम-2.5 की स्थिति 216 पहुंच गई। नुनिहाई क्षेत्र में ये स्थिति 340 और 180 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे तीन गुना तक रहा शोरगुल
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार दिवाली पर दो घंटे तीन गुना तक शोरगुल रहा। ध्वनि प्रदूषण का स्तर 115 डेसिबल तक पहुंच गया। खासतौर से दिवाली पर सामान्य दिनों के मुकाबले 20 डेसिबल अधिक पाया गया। कुरकुंज क्षेत्र का दिवाली पर 76.42 डेसिबल रहा, जो दिवाली से पहले 58.40 था। ऐसे ही वायु विहार क्षेत्र में दिवाली पर 75.32 डेसिबल और दिवाली से पहले 57.91 डेसिबल पाया गया। करकुंज क्षेत्र में रात के 11 से 12 बजे के बीच 114 डेसिबल और वायु विहार में आठ से नौ बजे के मध्य 115.3 डेसिबल दर्ज किया गया। सामान्य दिनों में करकुंज क्षेत्र में 95.2 और वायु विहार क्षेत्र में 98 डेसिबल रहता है। औसतन 45 डेसिबल मानक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed