पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon 2026: Jasmine Paolini halts Alexandra Eala's historic run, secures a spot in the quarter-finals

Wimbledon 2026: जैस्मिन पाउलोनी ने एलेक्जेंड्रा ऐला का ऐतिहासिक सफर रोका, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Mon, 06 Jul 2026 10:05 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 06 Jul 2026 10:05 PM IST
सार

इटली की जैस्मिन पाउलोनी ने फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा ऐला को 6-4, 4-6, 6-3 से हराकर विंबलडन 2026 के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, पुरुष एकल में फ्लेवियो कोबोली ने एलेक्स डी मिनौर को सीधे सेटों में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

विज्ञापन
Wimbledon 2026: Jasmine Paolini halts Alexandra Eala's historic run, secures a spot in the quarter-finals
टेनिस (सांकेतिक) - फोटो : Adobe

विस्तार

इटली की 13वीं वरीयता प्राप्त जैस्मिन पाउलोनी ने सोमवार को फिलीपींस की युवा स्टार एलेक्जेंड्रा ऐला को रोमांचक मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-3 से हराकर विंबलडन 2026 के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले में पाउलोनी ने तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पिछले साल विंबलडन की उपविजेता रहीं 30 वर्षीय पाउलोनी ने निर्णायक सेट में शानदार वापसी करते हुए जीत अपने नाम की।
विज्ञापन


मैच के दौरान टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर रॉयल बॉक्स में मौजूद थे। जीत के बाद पाउलोनी ने कहा कि फेडरर उनके आदर्श हैं और उनकी मौजूदगी में खेलना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा, 'वह मेरे आदर्श हैं। मैच के दौरान मैं खुद से बार-बार कह रही थी कि सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दो, यह मत सोचो कि वह यहां मौजूद हैं। मैं वर्षों तक यहां उनके फाइनल और मुकाबले देखती रही हूं।'
विज्ञापन


ऐतिहासिक अभियान का हुआ अंत
21 वर्षीय एलेक्जेंड्रा ऐला ने तीसरे दौर में पूर्व चैंपियन इगा स्वियातेक को हराकर बड़ा उलटफेर किया था, लेकिन वह अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराने में सफल नहीं हो सकीं। इसके बावजूद ऐला ने इतिहास रचते हुए ओपन युग में ग्रैंड स्लैम एकल के क्वार्टर फाइनल से पहले तक पहुंचने वाली फिलीपींस की सबसे सफल महिला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कोस्त्युक से होगी भिड़ंत
क्वार्टर फाइनल में पाउलोनी का सामना यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक से होगा। कोस्त्युक ने क्वालीफायर एशलिन क्रूगर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर पहली बार विंबलडन के अंतिम आठ में जगह बनाई। 24 वर्षीय कोस्त्युक का मौजूदा सीजन में अमेरिकी खिलाड़ियों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने इस वर्ष अमेरिका की खिलाड़ियों के खिलाफ खेले सभी 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।


पुरुष एकल: फ्लेवियो कोबोली ने किया बड़ा उलटफेर
पुरुष एकल में इटली के नौवीं वरीयता प्राप्त फ्लेवियो कोबोली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को सीधे सेटों में 7-5, 7-6 (7-5), 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed