{"_id":"6a4becb62efd38b62900a17a","slug":"amarya-bajaj-becomes-dutch-junior-open-u-13-champion-defeats-english-player-in-the-final-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dutch Junior Open: अमार्या बजाज बने डच जूनियर ओपन U-13 चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड के खिलाड़ी को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Dutch Junior Open: अमार्या बजाज बने डच जूनियर ओपन U-13 चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड के खिलाड़ी को हराया
Mon, 06 Jul 2026 11:28 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:28 PM IST
सार
भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अमार्या बजाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डच जूनियर ओपन 2026 के अंडर-13 वर्ग का खिताब जीत लिया। फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के डेनियल स्टीवेन्सन को 3-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
अमार्या बजाज
- फोटो : Dutch Junior Open
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्क्वैश के उभरते सितारे अमार्या बजाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डच जूनियर ओपन 2026 के अंडर-13 वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड के शीर्ष वरीय डेनियल स्टीवेन्सन को 3-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दमदार अंदाज में शुरू किया अभियान
अमार्या ने टूर्नामेंट के पहले दौर में मिस्र के खिलाड़ी को 3-0 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। दूसरे दौर में उन्होंने इंग्लैंड के आर्लो स्मिथ को भी सीधे गेमों में 3-0 से मात दी।
रास्ते में कई दिग्गज खिलाड़ियों को दी शिकस्त
प्री-क्वार्टर फाइनल में अमार्या ने बड़ा उलटफेर करते हुए सिंगापुर के शीर्ष वरीय केलन लो को 3-0 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में मिस्र के बद्र हसन को 3-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उनका सामना हंगरी के यूरोपियन नंबर-1 एलेक्स कोज़ट्यू से हुआ। अमार्या ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड के डेनियल स्टीवेन्सन को 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
हाल ही में जीता था एशियाई जूनियर चैंपियनशिप का रजत पदक
डच जूनियर ओपन का खिताब जीतने से पहले अमार्या ने चीन में आयोजित 2026 एशियाई जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीता था। महज 13 वर्ष की उम्र में उनके नाम अब एशियाई जूनियर स्तर पर दो पदक और एक प्रतिष्ठित यूरोपीय खिताब दर्ज हो चुका है।
भारतीय स्क्वैश के लिए बड़ी उपलब्धि
अमार्या बजाज की यह जीत भारतीय स्क्वैश के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने साबित किया है कि भारत के युवा खिलाड़ी अब विश्व के सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ियों को चुनौती देने के साथ उन्हें हराने की क्षमता भी रखते हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर अमार्या अंतरराष्ट्रीय जूनियर स्क्वैश में भारत की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं।