फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Punjab to host Hockey Asian Champions Trophy from October 27-Nov 5 Pakistan to take part in tournament

पुरुष हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: पंजाब में 27 अक्तूबर से होगा आयोजन, पाकिस्तान लेगा हिस्सा? जानें कार्यक्रम

Mon, 14 Sep 2026 06:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 14 Sep 2026 06:31 PM IST
सार

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेली जाएगी। इसमें भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, मलयेशिया और कोरिया भाग लेंगे।

विज्ञापन
Punjab to host Hockey Asian Champions Trophy from October 27-Nov 5 Pakistan to take part in tournament
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की आधिकारिक तारीखों का एलान किया। यह प्रतिष्ठित महाद्वीपीय टूर्नामेंट 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय हॉकी की पंजाब में वापसी होगी।
विज्ञापन

मोहाली और जालंधर में होंगे मैच 
हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस टूर्नामेंट की सह-मेजबानी मोहाली और जालंधर द्वारा की जाएगी, जिसके मुकाबले मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम और जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। जालंधर में 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक उद्घाटन समारोह के साथ-साथ सभी लीग-स्तरीय मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट मोहाली पहुंचेगा, जहां चार नवंबर को सेमीफाइनल और पांच नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिससे इस प्रतियोगिता का शानदार समापन होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ऐतिहासिक पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 पंजाब के लिए केवल एक हॉकी टूर्नामेंट नहीं है। यह उस भूमि पर खेल की एक भावनात्मक घर वापसी है जिसने भारतीय हॉकी के दिग्गजों की पीढ़ियों दी है। पहली बार पंजाब अपनी खुद की धरती पर इस कद का कोई अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है। पंजाब सरकार इसे पूरे भारत और दुनिया भर के खिलाड़ियों, दर्शकों और हॉकी प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय खेल तमाशा बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन से देश लेंगे हिस्सा 
इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, महानिदेशक कमांडर आरके श्रीवास्तव, कार्यकारी बोर्ड के सदस्यआरपी सिंह और हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली भी उपस्थित थे। इस टूर्नामेंट में महाप्रद्वीप की शीर्ष हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, चीन और जापान को भाग लेने वाली टीमों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ओमान और बांग्लादेश इसके लिए रिजर्व टीमें हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान की भागीदारी पर मान ने स्थिति स्पष्ट की
भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान उन छह देशों में शामिल है जो अगले महीने होने वाली पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उस नीति का हवाला दिया जिसके तहत बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में इन दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी देशों को भारतीय धरती पर खेलने की अनुमति दी जाती है। अगर कोई टीम टूर्नामेंट से हटती है तो उसकी जगह ओमान या बांग्लादेश को दी जाएगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन एशियाई हॉकी महासंघ के तत्वावधान में हर वर्ष किया जाता है लेकिन पिछले साल इसका आयोजन नहीं हुआ था। भारत 2023 (चेन्नई) और 2024 (हुलुनबुइर, चीन) में खिताब जीतकर मौजूदा चैंपियन के रूप में प्रतियोगिता में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed