फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India Women Hammer Pakistan 19-0, Storm into Junior Asia Cup Semifinals

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री

Thu, 10 Sep 2026 03:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोक्वी (चीन)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोक्वी (चीन) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 10 Sep 2026 03:00 PM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने पहले हाफ में 10 गोल किए और दूसरे हाफ में नौ और गोल दागे। गत चैंपियन भारत की नजर अब लगातार तीसरे खिताब पर है।

विज्ञापन
India Women Hammer Pakistan 19-0, Storm into Junior Asia Cup Semifinals
भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा तूफान खड़ा किया कि मुकाबला शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद एकतरफा हो गया। गत चैंपियन भारत ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत की ओर से गोलों की बारिश पूरे मुकाबले में जारी रही और पाकिस्तान की टीम लगातार दबाव में नजर आई।
विज्ञापन


भारत ने मैच के सातवें मिनट में पूजा साहू के गोल से खाता खोला। इसके दो मिनट बाद रोशनी ऐंद ने बढ़त दोगुनी कर दी। इसके बाद भारतीय टीम ने हमलों की रफ्तार और बढ़ा दी। 11वें मिनट में तनुश्री दिनेश कडू और 13वें मिनट में सुखवीर कौर ने गोल किया। इसी मिनट सानिका चंद्रकांत माने ने भी गोल दाग दिया।
विज्ञापन


पहले हाफ में ही भारत की 10-0 की बढ़त
भारत का हमला यहीं नहीं रुका। मधु सिदार ने 16वें मिनट में गोल किया, जबकि गीता यादव ने 18वें मिनट में स्कोर किया। सानिका माने ने 23वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा। इसके बाद तनुजा टोप्पो ने 25वें और पूजा मलिक ने 27वें मिनट में गोल कर दिया। पहले हाफ के आखिरी मिनटों में पूर्णिमा यादव ने 33वें मिनट में गोल किया। इस तरह मध्यांतर तक भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 10-0 की विशाल बढ़त हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में भी नहीं थमा गोलों का सिलसिला
दूसरे हाफ में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। मधु सिदार ने 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया और इसके एक मिनट बाद सुप्रिया ने अपना खाता खोला। पूजा मलिक ने इसके बाद लगातार दो गोल दागे। उन्होंने 49वें और 51वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद कृष्णा शर्मा ने 48वें मिनट में और बिनीमा धन ने 55वें मिनट में गोल किया। सुप्रिया ने 54वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। मैच के आखिरी मिनट में रोशनी ऐंद ने अपना दूसरा गोल दागकर भारत के स्कोर को 19 तक पहुंचा दिया। भारत ने इस तरह पाकिस्तान के खिलाफ 19-0 की धमाकेदार जीत दर्ज की।

ग्रुप चरण में भी अजेय रहा था भारत
भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल से पहले ग्रुप चरण में भी शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया को हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया था। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। भारत की नजर अब लगातार तीसरी बार जूनियर महिला एशिया कप का खिताब जीतने पर है। भारतीय टीम ने इससे पहले 2023 और 2024 में खिताब अपने नाम किया था। पाकिस्तान के खिलाफ 19 गोल की जीत ने मौजूदा चैंपियन के इरादे भी साफ कर दिए हैं।


भारत के गोल: पूजा साहू (7'), रोशनी ऐंद (9', 60+'), तनुश्री दिनेश कडू (11'), सुखवीर कौर (13'), सानिका चंद्रकांत माने (13', 23'), मधु सिदार (16', 39'), गीता यादव (18'), तनुजा टोप्पो (25'), पूजा मलिक (27', 49', 51'), पूर्णिमा यादव (33'), सुप्रिया (40', 54'), कृष्णा शर्मा (48'), बिनीमा धन (55')।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed