फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo Al-Nassr Create Football History, Set World Record With 94-Game Scoring Streak

87 साल पुराना रिकॉर्ड कैसे टूटा?: रोनाल्डो की टीम ने रचा इतिहास? लगातार 94 मैच में गोल कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Tue, 15 Sep 2026 09:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 15 Sep 2026 09:45 AM IST
सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली अल नस्र ने फुटबॉल में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। अल खलीज के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ में गोल करते ही टीम ने लगातार 94 मैचों में कम से कम एक गोल करने का कारनामा कर लिया। इस दौरान अल नस्र ने 1936 से 1939 के बीच रिवर प्लेट के 93 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Al-Nassr Create Football History, Set World Record With 94-Game Scoring Streak
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : Cristiano Ronaldo Twitter

विस्तार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नस्र ने फुटबॉल की दुनिया में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोड़ना अब किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा। सऊदी प्रो लीग में अल खलीज के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के दौरान गोल करते ही अल नस्र ने लगातार 94 मैचों में कम से कम एक गोल करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस तरह टीम ने अर्जेंटीना के दिग्गज क्लब रिवर प्लेट का 93 मैचों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 1936 से 1939 के बीच बना था।
विज्ञापन


94 मैच में लगातार गोल, रिवर प्लेट का रिकॉर्ड टूटा
अल नस्र का यह ऐतिहासिक सिलसिला दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था। तब टीम को अल हिलाल के खिलाफ 0-3 से हार मिली थी। इसके अगले ही मुकाबले में अल नस्र ने अल रियाद को 4-1 से हराया और फिर टीम ने लगातार गोल करने का सिलसिला शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अल खलीज के खिलाफ शनिवार को 72वें मिनट में अब्दुल्लाह अल-हमदान ने बराबरी का गोल दागकर इस रिकॉर्ड पर मुहर लगा दी। 27 वर्षीय हमलावर का यह गोल अल नस्र के लिए सिर्फ एक अंक बचाने वाला गोल नहीं था, बल्कि क्लब फुटबॉल के इतिहास में टीम को नई ऊंचाई देने वाला गोल भी बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो की कप्तानी में बना रिकॉर्ड
इस पूरे 94 मैचों के सिलसिले के दौरान रोनाल्डो अल नस्र के कप्तान रहे हैं। पुर्तगाली स्टार ने 2023 में क्लब का दामन थामा था और तब से सऊदी प्रो लीग में 113 मैच खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में उनके नाम 105 गोल हैं। हालांकि, रिकॉर्ड बनने के बावजूद अल नस्र अल खलीज के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सका। ड्रॉ के बाद टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई। वह अल हिलाल से दो और अल इत्तिहाद से एक अंक पीछे है।

रोनाल्डो पहले भी बना चुके हैं ऐसा रिकॉर्ड
रोनाल्डो के लिए लगातार गोल करने का यह सिलसिला नया नहीं है। रियल मैड्रिड के साथ अपने शानदार दौर में वह उस टीम का हिस्सा थे, जिसने अप्रैल 2016 से सितंबर 2017 के बीच लगातार 73 मैचों में गोल किया था। वह रिकॉर्ड सभी प्रतियोगिताओं को मिलाकर था, जबकि अल नस्र का नया रिकॉर्ड शीर्ष स्तर की लीग के लगातार मैचों का है।


41 साल के रोनाल्डो के लिए मौजूदा सत्र बेहद खास भी हो सकता है। उन्होंने संकेत दिया है कि 2026-27 का सत्र पेशेवर फुटबॉल में उनका आखिरी सत्र हो सकता है। वह सीनियर स्तर पर आधिकारिक तौर पर 1000 गोल पूरे करने वाले इतिहास के पहले फुटबॉलर बनने की दौड़ में हैं। उनके नाम फिलहाल 979 गोल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed