फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Para Games 2026: Day 2 Highlights Nishad Kumar Double Gold, Deepti Jeevanji Record and Indias 35 Medals

कैसे 35 पदकों तक पहुंचा भारत?: निषाद के दो स्वर्ण से दीप्ति के रिकॉर्ड तक, पैरा एशियाड के दूसरे दिन की कहानी

Tue, 20 Oct 2026 06:43 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 20 Oct 2026 06:43 PM IST
सार

एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, निशानेबाजी, तैराकी, पैरा टेबल टेनिस, पावरलिफ्टिंग और बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन के बाद भारत के खाते में कुल 35 पदक हो गए, जिनमें 9 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य शामिल हैं।

विज्ञापन
Asian Para Games 2026: Day 2 Highlights Nishad Kumar Double Gold, Deepti Jeevanji Record and Indias 35 Medals
एशियन पैरा गेम्स 2026 - फोटो : PCI

विस्तार

जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारत ने एथलेटिक्स, निशानेबाजी, टेबल टेनिस, तैराकी, पावरलिफ्टिंग और बैडमिंटन में दमदार प्रदर्शन किया। निषाद कुमार ने लगातार दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, जबकि दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में अपना खिताब बरकरार रखते हुए नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इनमें नौ स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Asian Para Games 2026: Day 2 Highlights Nishad Kumar Double Gold, Deepti Jeevanji Record and Indias 35 Medals
दीप्ति जीवनजी - फोटो : PCI
दीप्ति जीवनजी ने स्वर्ण पदक के साथ बनाया गेम्स रिकॉर्ड
भारतीय पैरा एथलीट दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा। उन्होंने 56.36 सेकंड का समय निकालकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। दीप्ति ने 2022 के पिछले संस्करण में 56.59 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इस बार उन्होंने अपने प्रदर्शन में 0.23 सेकंड का सुधार किया। तेलंगाना की 23 वर्षीय दीप्ति विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 की स्वर्ण पदक विजेता और पेरिस पैरालंपिक की कांस्य पदक विजेता भी हैं। उनकी यह उपलब्धि भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए दिन की प्रमुख सफलताओं में शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Para Games 2026: Day 2 Highlights Nishad Kumar Double Gold, Deepti Jeevanji Record and Indias 35 Medals
पैरा एथलीट निषाद कुमार। - फोटो : संवाद
निषाद कुमार ने दूसरी बार फहराया तिरंगा
भारत के स्टार हाई जंपर निषाद कुमार ने पुरुषों की टी47 हाई जंप स्पर्धा में 2.04 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और नया गेम्स रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने सोमवार को भी टी47 लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक जीता था। इस तरह निषाद एक ही एशियन पैरा गेम्स संस्करण में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले हांगझोऊ में पिछले संस्करण के दौरान एथलीट अंकुर धामा और तीरंदाज शीतल देवी ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन

Asian Para Games 2026: Day 2 Highlights Nishad Kumar Double Gold, Deepti Jeevanji Record and Indias 35 Medals
सिमरन -तेजलबेन - फोटो : PCI
सिमरन शर्मा ने जीता स्वर्ण, तेजलबेन को कांस्य
महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा में भारत को दोहरी सफलता मिली। पैरालंपिक पदक विजेता सिमरन शर्मा ने 24.80 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और गेम्स रिकॉर्ड बनाया। ईरान की हज्जर सफरजादेह 25.02 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, भारत की तेजलबेन डामोर ने 25.23 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। एशियन पैरा गेम्स में पदार्पण कर रहीं तेजलबेन के लिए यह बड़ी उपलब्धि रही।

Asian Para Games 2026: Day 2 Highlights Nishad Kumar Double Gold, Deepti Jeevanji Record and Indias 35 Medals
प्रणव सूरमा - फोटो : X
एथलेटिक्स में भारत को कई और पदक
पैरा एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। 
  • डिस्कस थ्रो एफ51/52/53: प्रणव सूरमा ने 11.66 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड और 932 रजा अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। राम रतन सिंह ने 10.35 मीटर और 809 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। 
  • डिस्कस थ्रो एफ43/44/62/64: देवेंद्र कुमार ने 781 रजा अंकों के साथ स्वर्ण, राकेश ने 771 अंकों के साथ रजत और प्रदीप कुमार ने 669 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। भारत ने इस स्पर्धा में तीनों पदक अपने नाम किए। 
  • भाला फेंक एफ53/54: प्रदीप कुमार ने 27.45 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता, जबकि आयुष वर्मा ने 17.88 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
  • भाला फेंक एफ46: पुरुषों की इस स्पर्धा में रिंकू ने स्वर्ण और अजीत सिंह ने रजत पदक जीता था।
  • गोला फेंक एफ56/57: भारत के होकाटो होटोजे सेमा ने 14.65 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। सोमन राणा 13.80 मीटर के थ्रो के साथ पदक से चूक गए।
  • गोला फेंक एफ11: प्रवीण शर्मा ने 13.86 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
  • 200 मीटर टी35: प्रीति पाल ने 29.53 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। चीन की शियाओ झोउ ने 28.03 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।

Asian Para Games 2026: Day 2 Highlights Nishad Kumar Double Gold, Deepti Jeevanji Record and Indias 35 Medals
मनीष नरवाल - फोटो : Twitter
निशानेबाजी में मनीष नरवाल का रजत, लॉस एंजिलिस पैरालंपिक का कोटा
पैरा निशानेबाजी में मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में 233.7 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। दक्षिण कोरिया के जियोंगडू जो ने 241.3 अंकों के गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मनीष की इस उपलब्धि के साथ भारत को लॉस एंजिलिस पैरालंपिक 2028 के लिए कोटा भी मिला। मनीष पेरिस पैरालंपिक 2024 में इसी स्पर्धा में रजत पदक जीत चुके हैं, जबकि टोक्यो पैरालंपिक 2020 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

Asian Para Games 2026: Day 2 Highlights Nishad Kumar Double Gold, Deepti Jeevanji Record and Indias 35 Medals
श्रृष्टि अरोड़ा - फोटो : श्रृष्टि अरोड़ा-इंस्टाग्राम
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में पदार्पण कर रहीं श्रृष्टि अरोड़ा ने 214.7 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। ईरान की फाएजेह अहमदी ने स्वर्ण और उनकी हमवतन सारेह जावनमर्दी ने रजत पदक हासिल किया। भारत की सुमेधा पाठक आठवें स्थान पर रहीं। इससे पहले सोमवार को मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 में 250.0 अंकों के एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था, जबकि अवनी लेखरा ने 249.6 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम किया था।

Asian Para Games 2026: Day 2 Highlights Nishad Kumar Double Gold, Deepti Jeevanji Record and Indias 35 Medals
बेबी सहाना रवि - फोटो : ITTF
पैरा टेबल टेनिस में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि
पैरा टेबल टेनिस में भारतीय खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की एकल क्लास 9 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह एशियन पैरा गेम्स में स्टैंडिंग वर्ग में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं। सेमीफाइनल में उन्हें चीन की माओ जिंगडियान के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अंतिम चार में पहुंचने के कारण उनका कांस्य पदक पक्का हुआ।

महिलाओं की अन्य स्पर्धाओं में प्राची पांडे ने क्लास 6 में कांस्य पदक जीता। सोनलबेन पटेल ने क्लास 3 में और पैरालंपिक पदक विजेता भाविना पटेल ने क्लास 4-5 में कांस्य पदक हासिल किया। पुरुषों की एकल क्लास 1 स्पर्धा में पूर्व रेसिंग ड्राइवर जेहान डोराब मदन ने कांस्य पदक जीता। वह सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के किम ह्योनुक से 0-3 से हार गए, लेकिन भारत के खाते में एक और पदक जुड़ गया।

Asian Para Games 2026: Day 2 Highlights Nishad Kumar Double Gold, Deepti Jeevanji Record and Indias 35 Medals
हिमांशु नंदल - फोटो : PCI
पैरा तैराकी में हिमांशु और निरंजन ने जीते कांस्य
भारतीय तैराक हिमांशु नंदल ने पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस11 स्पर्धा में 5 मिनट 10.91 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हिमांशु ने सोमवार को 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस11 में चौथा स्थान हासिल किया था। इस बार उन्होंने पदक जीतकर शानदार वापसी की। वहीं, निरंजन मुकुंदन ने पुरुषों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम7 स्पर्धा में 2 मिनट 57.01 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। चीन के यिलोंग झांग ने गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि फिलीपींस के एर्नी गविलान दूसरे स्थान पर रहे। भारत के सुयश नारायण जाधव पांचवें स्थान पर रहे।

Asian Para Games 2026: Day 2 Highlights Nishad Kumar Double Gold, Deepti Jeevanji Record and Indias 35 Medals
अशोक कुमार मलिक - फोटो : PCI
पावरलिफ्टिंग में अशोक कुमार मलिक को रजत
भारत के अशोक कुमार मलिक ने पुरुषों की 65 किलोग्राम पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 192 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। वह अंतिम प्रयास में 201 किलोग्राम वजन उठाने में सफल नहीं रहे। हरियाणा के सोनीपत जिले से आने वाले अशोक 17 बार के राष्ट्रीय चैंपियन हैं। उन्होंने इससे पहले एशिया ओशिनिया चैंपियनशिप में स्वर्ण और हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीता था।

Asian Para Games 2026: Day 2 Highlights Nishad Kumar Double Gold, Deepti Jeevanji Record and Indias 35 Medals
बैडमिंटन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
पैरा बैडमिंटन में भारत के कई पदक पक्के
  • पैरा बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विश्व चैंपियन प्रमोद भगत और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता कुमार नितेश पुरुष एकल एसएल3 के सेमीफाइनल में पहुंच गए, जिससे दोनों के पदक पक्के हो गए।
  • प्रमोद भगत ने जापान के डाइसुके फुजिहारा को 21-12, 21-10 से हराया। सेमीफाइनल में उनका सामना दक्षिण कोरिया के ली सेउंगहू से होगा।
  • वहीं, नितेश ने भारतीय खिलाड़ी विक्रम कुमार को 21-8, 21-8 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला इंडोनेशिया के अल मुह इमरान से होगा।
  • अगर दोनों भारतीय खिलाड़ी अपने-अपने सेमीफाइनल जीतते हैं, तो एसएल3 वर्ग में फाइनल मुकाबला दो भारतीयों के बीच होगा।
  • मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 में प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नितेश और थुलासिमथि मुरुगेसन को भी सेमीफाइनल में बाई मिलने से पदक पक्का हो गया।
  • इसके अलावा कृष्णा नागर और नित्या श्री सुमति सिवन ने एसएच6 मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। महिला एकल एसएल3 में संजना कुमारी ने चीन की लियू यूमेई को 21-19, 21-12 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
  • पुरुष एकल एसएल4 में अभिजीत सखुजा ने चीन के चेन पेंगफेई को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला हमवतन सूर्या कांत यादव से होगा। वहीं, गत चैंपियन सुहास एलवाई ने थाईलैंड के सिरीपोंग टीमारोम को 21-5, 21-7 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। हालांकि, पुरुष एकल एसएच6 में पूर्व पैरालंपिक चैंपियन कृष्णा नागर को थाईलैंड के मीचाई नत्थापोंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Asian Para Games 2026: Day 2 Highlights Nishad Kumar Double Gold, Deepti Jeevanji Record and Indias 35 Medals
दीप्ति, अशोक और मनीष - फोटो : Twitter
भारत के खाते में अब तक 35 पदक
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 35 पदक अपने नाम कर लिए हैं। इनमें 9 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, निशानेबाजी, टेबल टेनिस, तैराकी और पावरलिफ्टिंग में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। वहीं, पैरा बैडमिंटन में कई खिलाड़ियों के सेमीफाइनल में पहुंचने से पदकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। भारत ने हांगझोऊ में 2023 के पिछले एशियन पैरा गेम्स में 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य सहित कुल 111 पदक जीते थे। इस बार भी भारतीय दल की नजरें अपने पिछले प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर हैं।

21 अक्तूबर: भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

सुबह के मुकाबले

समय

खेल और मुकाबला

05:35

पैरा एथलेटिक्स: आयुष वर्मा — पुरुष शॉटपुट F53 फाइनल (पदक मुकाबला)

05:45

पैरा एथलेटिक्स: सिमरन — महिला 100 मीटर T12, राउंड 1, हीट 1

05:55

पैरा तीरंदाजी: शीतल देवी और पायल नाग बनाम चीन की झाओ जिंग और शू शुएचिंग — महिला कंपाउंड डबल्स स्वर्ण पदक मुकाबला

06:02

पैरा एथलेटिक्स: सुजीत मंडलमकुन्नाथ — पुरुष लंबी कूद T13 फाइनल (पदक मुकाबला)

06:19

पैरा एथलेटिक्स: अनुभव चौधरी — पुरुष 100 मीटर T35 फाइनल (पदक मुकाबला)

06:20

पैरा तीरंदाजी: श्याम सुंदर स्वामी और तोमन कुमार बनाम चीन के झांग यिचेंग और आइ शिनलियांग — पुरुष कंपाउंड डबल्स स्वर्ण पदक मुकाबला

06:35

पैरा टेबल टेनिस: जेहान मदन और शुभम वाधवा — पुरुष डबल्स, क्लास MD4 ग्रुप मैच

06:45

पैरा एथलेटिक्स: बंटी और प्रवीण कुमार — पुरुष हाई जंप T64 फाइनल (पदक मुकाबला)

07:09

पैरा तैराकी: वैश्णवी जगताप — महिला 50 मीटर फ्रीस्टाइल S8 हीट्स

07:10

पैरा एथलेटिक्स: भाग्यश्री जाधव — महिला शॉटपुट F34 फाइनल (पदक मुकाबला)

07:10

पैरा टेबल टेनिस: सविता अज्जनकट्टी और प्राची पांडे — महिला डबल्स, क्लास WD14 ग्रुप मैच

07:10

पैरा टेबल टेनिस: भावना पटेल और एकता भ्यान — महिला डबल्स, क्लास WD5 ग्रुप मैच

07:26

पैरा तैराकी: हिमांशु नांदल — पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB11 हीट्स

07:45

पैरा एथलेटिक्स: प्रवीण और सचिन खिलारी — पुरुष शॉटपुट F46 फाइनल (पदक मुकाबला)

07:50

पैरा तैराकी: रोहित कुमार — पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB4 हीट्स

07:53

पैरा एथलेटिक्स: राकेश भट्ट — पुरुष 100 मीटर T37 फाइनल (पदक मुकाबला)

08:00

पैरा एथलेटिक्स: मनजीत — पुरुष जैवलिन थ्रो F12/F13 फाइनल (पदक मुकाबला)

08:10

बोच्चिया: अंजलि देवी बनाम लदामानी क्ला-हान — महिला व्यक्तिगत BC3 सेमीफाइनल (पदक मुकाबला)

09:00

पैरा पावरलिफ्टिंग: कस्तूरी राजमणि — महिला 67 किग्रा तक वर्ग का फाइनल (पदक मुकाबला)

09:45

पैरा साइक्लिंग: अरशद शेख — पुरुष C1-5 टाइम ट्रायल फाइनल (पदक मुकाबला)

दोपहर के मुकाबले

समय

खेल और मुकाबला

11:50

पैरा तीरंदाजी: भारत बनाम दक्षिण कोरिया — W1 मिक्स्ड टीम सेमीफाइनल

12:05

पैरा टेबल टेनिस: भावना पटेल और शुभम वाधवा — मिक्स्ड डबल्स, क्लास XD7 ग्रुप मैच

12:05

पैरा टेबल टेनिस: सविता अज्जनकट्टी और दत्ताप्रसाद चौगुले — मिक्स्ड डबल्स, क्लास XD17 ग्रुप मैच

12:40

पैरा टेबल टेनिस: सोनलबेन पटेल और संदीप डांगी — मिक्स्ड डबल्स, क्लास XD4 ग्रुप मैच

13:30

पैरा तैराकी: वैश्णवी जगताप — महिला 100 मीटर फ्रीस्टाइल S8 फाइनल (पदक मुकाबला)

13:30

पैरा एथलेटिक्स: सुखचैन — पुरुष जैवलिन थ्रो F55 फाइनल (पदक मुकाबला)

13:35

पैरा एथलेटिक्स: करमज्योति — महिला डिस्कस थ्रो F55 फाइनल (पदक मुकाबला)

13:40

पैरा एथलेटिक्स: रवि रोंगाली — पुरुष शॉटपुट F40 फाइनल (पदक मुकाबला)

13:45

पैरा एथलेटिक्स: प्रीति पाल — महिला 100 मीटर T35 फाइनल (पदक मुकाबला)

13:50

पैरा टेबल टेनिस: सविता अज्जनकट्टी और दत्ताप्रसाद चौगुले — मिक्स्ड डबल्स, क्लास XD17 ग्रुप मैच

13:50

पैरा टेबल टेनिस: भावना पटेल और शुभम वाधवा — मिक्स्ड डबल्स, क्लास XD7 ग्रुप मैच

13:57

पैरा तैराकी: देवांशी सतीजा — महिला 100 मीटर बटरफ्लाई S10 फाइनल (पदक मुकाबला)

14:25

पैरा टेबल टेनिस: सोनलबेन पटेल और संदीप डांगी — मिक्स्ड डबल्स, क्लास XD4 ग्रुप मैच

14:39

पैरा तैराकी: निरंजन मुकुंदन और सुयश जाधव — पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई S7 फाइनल (पदक मुकाबला)

15:20

पैरा एथलेटिक्स: प्रणव देसाई — पुरुष 100 मीटर T64

15:30

पैरा एथलेटिक्स: विशेष — पुरुष शॉटपुट F32 फाइनल (पदक मुकाबला)

15:35

पैरा एथलेटिक्स: शैलेश कुमार और महेंद्र गुर्जर — पुरुष लंबी कूद T42/T61/T63 फाइनल (पदक मुकाबला)

15:35

पैरा टेबल टेनिस: भावना पटेल और शुभम वाधवा — मिक्स्ड डबल्स, क्लास XD7 ग्रुप मैच

15:35

पैरा टेबल टेनिस: सविता अज्जनकट्टी और दत्ताप्रसाद चौगुले — मिक्स्ड डबल्स, क्लास XD17 ग्रुप मैच

15:47

पैरा एथलेटिक्स: अकीरा बनोथु — पुरुष 400 मीटर T35/T38 फाइनल (पदक मुकाबला)

15:47

पैरा तैराकी: रवि बुडिगिना — पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक S13 फाइनल (पदक मुकाबला)

15:58

पैरा तैराकी: चैतन्य कुलकर्णी — पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB5 फाइनल (पदक मुकाबला)

16:05

पैरा एथलेटिक्स: हनी — पुरुष डिस्कस थ्रो F37 फाइनल (पदक मुकाबला)

16:10

पैरा टेबल टेनिस: सोनलबेन पटेल और संदीप डांगी — मिक्स्ड डबल्स, क्लास XD4 ग्रुप मैच

16:27

पैरा तैराकी: हिमांशु नांदल — पुरुष 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले SM11 फाइनल (पदक मुकाबला)

16:32

पैरा एथलेटिक्स: शरथ माकनहल्ली — पुरुष 1500 मीटर T12/T13 फाइनल (पदक मुकाबला)

पैरा बैडमिंटन: भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले

शुरुआत सुबह 5:30 बजे से: मुकाबलों का समय पिछले मैच के खत्म होने पर निर्भर करेगा।

मुकाबला

स्पर्धा

प्रेम कुमार बनाम पार्क हेसेओंग

पुरुष एकल WH1 क्वार्टर फाइनल

अल्फिया जेम्स और पल्लवी के बनाम शू टिंगटिंग और यांग फान

महिला डबल्स WH1-WH2 सेमीफाइनल

सुकांत कदम बनाम फ्रेडी सेतियावान

पुरुष एकल SL4 क्वार्टर फाइनल

ऋतिक रघुपति बनाम ली मिंगपान

पुरुष एकल SU5 क्वार्टर फाइनल

नवीन शिवकुमार बनाम शिन क्युंग ह्वान

पुरुष एकल SL4 क्वार्टर फाइनल

मनीषा रामदास बनाम यांग क्यूशिया

महिला एकल SU5 ग्रुप मैच

नितेश कुमार और ऋतिक रघुपति बनाम सूर्यकांत यादव और नवीन शिवकुमार

पुरुष डबल्स SL3-SU5 क्वार्टर फाइनल

थुलासिमति मुरुगेसन और मानसी जोशी बनाम चेंग हेफांग और हुआंग जियूजुआन

महिला डबल्स SL3-SU5 सेमीफाइनल

सूर्यकांत यादव बनाम अभिजीत सक्सेना

पुरुष एकल SL4 क्वार्टर फाइनल

सुहास यथिराज बनाम चो नादन

पुरुष एकल SL4 क्वार्टर फाइनल

हार्दिक मक्कड़ बनाम इमाई ताइयो

पुरुष एकल SU5 क्वार्टर फाइनल

शांतिया विश्वनाथन बनाम रयाहु वारिनिंग

महिला एकल SU5 ग्रुप मैच

कृष्णा नागर और सिवाराजन सोलैमलाई बनाम लिन नाइली और जेंग छिंगताओ

पुरुष डबल्स SH6 ग्रुप मैच

पल्लवी के बनाम तोमायोसे सेना

महिला एकल WH1 ग्रुप मैच

पैरा जूडो: भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले

दिनभर राउंड रॉबिन मुकाबलों के बाद पदक मुकाबले होंगे।

  • बिजेंद्र: पुरुष J2, 95 किग्रा से अधिक वर्ग के राउंड रॉबिन मुकाबले।

  • डिंपल: महिला J2, 70 किग्रा से अधिक वर्ग के राउंड रॉबिन मुकाबले।

  • वृषाली मोरे: महिला J2, 70 किग्रा से कम वर्ग का क्वार्टर फाइनल।

  • गुलशन: महिला J2, 70 किग्रा से कम वर्ग का क्वार्टर फाइनल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed