फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games Women's Kabaddi Final match Highlights India vs Iran match scoreboard result update medal tally

एशियाड: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण, ईरान को दी मात; अंतिम समय में कैसे पलटा खेल?

Sat, 26 Sep 2026 10:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 26 Sep 2026 10:34 AM IST
सार

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक का बचाव किया। भारत ने फाइनल में ईरान को मात दी। 

विज्ञापन
Asian Games Women's Kabaddi Final match Highlights India vs Iran match scoreboard result update medal tally
भारतीय महिला कबड्डी टीम - फोटो : SAI Media

विस्तार

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए ईरान को 37-34 से हराया। भारतीय टीम ने इससे पहले हांग्झू एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। भारत और ईरान के बीच तीसरी बार एशियाड में फाइनल खेला गया जिसमें से दो बार भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है और अजेय रहते हुए स्वर्ण का बचाव करने में सफल रही।
विज्ञापन


शुरुआत में दोनों टीमों के बीच बराबरी का खेल चलता रहा। हालांकि, भारतीय टीम धीरे-धीरे बढ़ती रही। भारत का पलड़ा भारी नजर आया। पहला हाफ भारत ने अपने नाम किया और फिर दूसरे हाफ में पिछड़ने के बाद वापसी की। दूसरे हाफ में ईरान ने शानदार वापसी की और भारत को दबाव में रखा। लेकिन भारत ने भी वापसी की। भारत ने अंतिम पांच मिनट में आक्रामण जारी रखा और ईरान को बैकफुट पर ढकेल दिया। 
विज्ञापन

ईरान की गलती का भारत को मिला फायदा
मैच के दौरान कई ऐसे दबाव के पल आए जहां भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा हुई और ज्यादातर समय मुकाबला बराबरी पर चलता रहा। लेकिन ईरानी डिफेंस की एक बड़ी भूल ने भारत को बढ़त हासिल करने का मौका दे दिया, जिसके बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने ऑलआउट कर 13-10 की बढ़त बना ली। 
विज्ञापन

हाफ टाइम तक बनाई बढ़त
भारतीय महिला टीम ने हाफ टाइम तक बढ़त बना ली। हालांकि, ईरान फासला कम करने में सफल रहा। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने मिला, लेकिन भारतीय टीम वापसी करने में सफल रही। भारत को पहले हाफ में ईरान पर 22-16 की बढ़त मिली।  
विज्ञापन

दूसरे हाफ में ईरान की वापसी
ईरान ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में वापसी की। ईरान ने भारतीय खिलाड़ियों पर दबाव बनाया और उनके लिए दिक्कतें बढ़ा दी। भारत और ईरान के बीच फासला भी कम हुआ। ईरान ने इस दौरान भारत को ऑलआउट किया, लेकिन भारत एक अंक की बढ़त अपने पास रखने में कामयाब रहा। हालांकि, ऑलआउट के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी की और डिफेंस में शानदार खेल दिखाया। भारत ने फिर लगातार अंक हासिल किए और दोबारा बढ़त मजबूत की। 

ग्रुप चरण में भी दी थी मात
भारत और ईरान के बीच एशियन गेम्स के ग्रुप चरण में भी सामना हुआ था। भारतीय टीम ने वो मुकाबला 37-23 से अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed