{"_id":"6ab74193e3ba92aed00df85a","slug":"asian-games-lakshya-sen-knocked-out-by-loh-kean-yew-in-second-round-2026-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: एशियाड से कैसे बाहर हुए लक्ष्य सेन? दूसरे राउंड में ही हारे; कोच विमल कुमार ने बताई नाकामी की वजह","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
एशियन गेम्स: एशियाड से कैसे बाहर हुए लक्ष्य सेन? दूसरे राउंड में ही हारे; कोच विमल कुमार ने बताई नाकामी की वजह
Sat, 26 Sep 2026 09:22 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:22 AM IST
सार
लक्ष्य सेन एशियन गेम्स के पुरुष एकल के दूसरे दौर में सिंगापुर के लोह कीन यू से 21-12, 15-21, 21-14 से हारकर बाहर हो गए। लक्ष्य ने दूसरे गेम में वापसी की, लेकिन निर्णायक गेम में महत्वपूर्ण मौकों पर आसान अंक गंवाए। कोच विमल कुमार ने उनकी गलतियों और स्मैश में सुधार की जरूरत बताई।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के लक्ष्य सेन का एशियन गेम्स में व्यक्तिगत अभियान शनिवार को पुरुष एकल के दूसरे दौर में खत्म हो गया। सिंगापुर के लोह कीन यू ने उन्हें तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-12, 15-21, 21-14 से हराया। लक्ष्य ने दूसरे गेम में शानदार वापसी की, लेकिन निर्णायक गेम में वह महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी लय और एकाग्रता बरकरार नहीं रख सके।
5-1 की बढ़त के बाद लगातार 11 अंक गंवाए
पहले गेम में लक्ष्य ने अच्छी शुरुआत की और लोह के खिलाफ 5-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद उनका खेल अचानक कमजोर पड़ गया। सिंगापुर के खिलाड़ी ने लगातार 11 अंक अपने नाम किए और लक्ष्य को 5-12 से पीछे कर दिया। लक्ष्य ने वापसी की कोशिश की, लेकिन लोह ने अपनी बढ़त बनाए रखी और पहला गेम 21-12 से जीत लिया। इस दौरान लक्ष्य कई आसान अंक गंवाते नजर आए।

- फोटो : IANS
दूसरे गेम में लक्ष्य की जोरदार वापसी
दूसरे गेम में लक्ष्य ने बेहतर नियंत्रण और आक्रामक खेल दिखाया। वह कोर्ट के दूर वाले हिस्से से खेलते हुए लोह को लगातार मूव करने पर मजबूर करते रहे। लक्ष्य ने शटल को कोर्ट के अलग-अलग हिस्सों में भेजकर अंक हासिल किए और दूसरे गेम को 21-15 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ लक्ष्य ने मुकाबले में वापसी की और निर्णायक गेम में मैच जीतने की उम्मीद जगाई।
निर्णायक गेम में फिर बिखरे
तीसरे गेम में लोह ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी। एंड बदलने के समय वह 11-6 से आगे थे। लक्ष्य ने इसके बाद लगातार चार अंक जीतकर अंतर को 13-14 कर दिया और फिर स्कोर 14-16 तक पहुंचाया। हालांकि, इसके बाद लक्ष्य एक बार फिर एकाग्रता खो बैठे। लोह ने लगातार तीन अंक हासिल कर अपनी बढ़त मजबूत कर ली। लक्ष्य के पास लोह के बॉडी अटैक का भी प्रभावी जवाब नहीं था। इसके बाद सिंगापुर के खिलाड़ी ने मैच प्वाइंट हासिल किया और तीसरा गेम 21-14 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। लोह ने एक घंटे 10 मिनट में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ लक्ष्य के खिलाफ उनका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 5-7 हो गया।

लक्ष्य सेन एशियन गेम्स से बाहर
- फोटो : Twitter
कोच विमल कुमार ने बताई हार की वजह
लक्ष्य के कोच विमल कुमार ने हार के बाद इंडिया टुडे के अक्षय रमेश से कहा, 'मुझे लगा कि लक्ष्य ने धीमी शुरुआत की और पहले गेम में बहुत ज्यादा अंक गंवाए। दूसरा गेम काफी बेहतर था और ऐसा लगा कि उसने अपनी लय हासिल कर ली है।' उन्होंने निर्णायक गेम को लेकर कहा, 'तीसरे गेम में 2-0 की बढ़त लेने के बाद कुछ अनफोर्स्ड एरर ने लोह को मैच में वापस आने का मौका दिया। अंतर कम करने के बाद भी लक्ष्य ने महत्वपूर्ण मौकों पर कुछ आसान अंक गंवाए। दबाव में अधिक निरंतर रहना और इन गलतियों को कम करना उसके लिए महत्वपूर्ण होगा।'
विमल ने लक्ष्य के अटैकिंग गेम में भी सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने कहा, 'उसके अटैकिंग गेम में भी कुछ सुधार की जरूरत है, खासकर स्मैश के टाइमिंग और उसे सही तरीके से लगाने में। आज उसके स्मैश उतने प्रभावी नहीं रहे।' कोच ने आगे कहा, 'लोह एक कठिन खिलाड़ी है, लेकिन मुझे लगा कि लक्ष्य के पास बढ़त थी। इसलिए यह हार निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि लक्ष्य के पास कई मौके थे।'

लक्ष्य सेन के साथ विमल कुमार
- फोटो : IANS
टीम स्पर्धा में दिलाया था कांस्य
लक्ष्य के लिए यह हार व्यक्तिगत अभियान का अंत है। इससे पहले उन्होंने पुरुष टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाने में मदद की थी। शुक्रवार को सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी के जल्दी बाहर होने के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी भारत को एक और झटका लगा है।