फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: Manu Bhaker and Tajinder Pal Singh Toor Named India’s Flag-Bearers for Opening Ceremony

एशियन गेम्स: ओपनिंग सेरेमनी में कौन थामेगा तिरंगा? ओलंपिक मेडलिस्ट का नाम तय, दूसरे ध्वजवाहक पर भी बड़ा अपडेट

Fri, 18 Sep 2026 11:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 18 Sep 2026 11:43 AM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में भारत की ओर से ध्वजवाहक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन सहदेव यादव के अनुसार निशानेबाज मनु भाकर भारत की एक ध्वजवाहक होंगी। शॉटपुटर तजिंदर पाल सिंह तूर दूसरे ध्वजवाहक होंगे।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Manu Bhaker and Tajinder Pal Singh Toor Named India’s Flag-Bearers for Opening Ceremony
एशियन गेम्स 2026 - फोटो : ANI

विस्तार

जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में भारत के दो बड़े खिलाड़ी तिरंगा थामेंगे। निशानेबाज मनु भाकर और शॉटपुटर तजिंदर पाल सिंह तूर 19 सितंबर को उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। मनु भाकर के ध्वजवाहक बनने की जानकारी भारत के शेफ डी मिशन सहदेव यादव ने दी, जबकि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने तजिंदर पाल सिंह तूर को दूसरा ध्वजवाहक घोषित किया। दोनों खिलाड़ियों का भारतीय खेलों में खास स्थान है और वे आइची-नागोया में भारत की पदक उम्मीदों में भी शामिल हैं।
विज्ञापन

Asian Games 2026: Manu Bhaker and Tajinder Pal Singh Toor Named India’s Flag-Bearers for Opening Ceremony
मनु भाकर - फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक में मनु ने रचा था इतिहास
मनु भाकर एशियन गेम्स में पेरिस ओलंपिक 2024 की ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद उतरेंगी। उन्होंने पेरिस में निशानेबाजी में दो कांस्य पदक अपने नाम किए थे। इसके साथ ही वह स्वतंत्र भारत की पहली ऐसी खिलाड़ी बनी थीं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य जीता था। अब मनु की नजर एशियन गेम्स में भी भारत के लिए पदक जीतने पर होगी।

तजिंदर दो बार जीत चुके हैं एशियन गोल्ड
शॉटपुटर तजिंदर पाल सिंह तूर के पास भी एशियन गेम्स में शानदार रिकॉर्ड है। वह इस प्रतियोगिता में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। तजिंदर ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी उन्होंने अपना खिताब बरकरार रखा और लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया। आइची-नागोया में वह लगातार तीसरा एशियन गेम्स स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games 2026: Manu Bhaker and Tajinder Pal Singh Toor Named India’s Flag-Bearers for Opening Ceremony
तजिंदर पाल सिंह तूर - फोटो : फाइल
भारत की पदक मुहिम पर नजर
एशियन गेम्स का आधिकारिक उद्घाटन 19 सितंबर को होगा। हालांकि, कुछ खेलों में भारत का अभियान पहले ही शुरू हो चुका है। भारत को इस बार भी कई खेलों में पदक की उम्मीद है। टेकबॉल में क्विम्सी डिसूजा भारत का पहला पदक दिलाने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। वहीं, मनु भाकर और तजिंदर तूर जैसे अनुभवी और पदक विजेता खिलाड़ियों की मौजूदगी से भारतीय दल की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।

हांगझोउ के प्रदर्शन को पीछे छोड़ने की चुनौती
भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 107 पदक जीते थे। इस बार भारतीय दल की कोशिश उस प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की होगी। उद्घाटन समारोह में मनु भाकर और तजिंदर पाल सिंह तूर के हाथों में तिरंगा होना भारतीय दल के लिए खास पल होगा। एक तरफ ओलंपिक में इतिहास रच चुकीं मनु होंगी, तो दूसरी तरफ एशियन गेम्स के दो बार के चैंपियन तजिंदर। दोनों की अगुवाई में भारतीय दल एशियन गेम्स के नए अभियान की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed