फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur attacks sukhu government in nachan himcare investigation

हिमाचल: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- हिमकेयर योजना की जांच बदनाम करने का नाटक, 2027 में बनेगी भाजपा की सरकार

Sun, 13 Sep 2026 04:36 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 13 Sep 2026 04:36 PM IST
सार

नाचन विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखे हमले किए। वहीं, उन्होंने दावा किया कि 2027 में हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी और मंडी की सभी 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
jairam thakur attacks sukhu government in nachan himcare investigation
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पुष्प वर्षा से स्वागत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नाचन विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में शिरकत की। उन्होंने सभी सफल प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ क्षेत्र के विकास में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय विधायक विनोद कुमार की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव टालने के लिए हरसंभव हथकंडे अपनाए। उनके अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद ही चुनाव संपन्न हो सके। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में जनता ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है।
विज्ञापन




जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पंचायत प्रतिनिधियों को प्रधान पद पर देखना ही नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौजूदा सरकार का मॉडल ‘तालाबंदी’ और राजनीतिक बदले की भावना बन चुका है। चार साल का कार्यकाल पूरा होने को है, लेकिन विकास के मामले में प्रदेश वहीं खड़ा है, जहां भाजपा सरकार इसे छोड़कर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के हालिया दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के भीतर गुटबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ मंत्री मुख्यमंत्री को हटाने और कुछ विधायक खुद को मंत्री बनवाने के लिए दिल्ली गए थे, लेकिन कांग्रेस हाईकमान और राहुल गांधी ने उन्हें मिलने का समय तक नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जनसभाओं में बिना संवैधानिक प्रक्रिया और औपचारिक पत्र के ही मंत्री पद बांटने की घोषणाएं कर देते हैं, जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे विधायक निराश हैं।

2027 में भाजपा सरकार बनने का दावा
राजनीतिक आंकड़ों का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी जिले ने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन दिया था। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में मंडी की सभी 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में भी भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है और पार्टी वहां कम से कम 12 सीटें जीतेगी।

उन्होंने शिमला और हमीरपुर जिला परिषद चुनावों में भाजपा की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले और संसदीय क्षेत्रों में भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। जयराम ठाकुर ने शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के कब्जे को लोकतंत्र की जीत बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सत्ता के दम पर जनप्रतिनिधियों को डराने और धमकाने की कोशिश की, लेकिन जनता और प्रतिनिधियों ने सुक्खू सरकार के खिलाफ स्पष्ट संदेश दिया है। जयराम ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक बदले की भावना से भाजपा के 13 विधायकों और पूर्व विधायकों पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं तथा अधिकारियों पर फर्जी मामले बनाने का दबाव डाला जा रहा है।

हिमकेयर योजना की जांच पर उठाए सवाल
जयराम ठाकुर ने भाजपा सरकार के कार्यकाल की लोकप्रिय हिमकेयर योजना को बंद करने और बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में 1100 करोड़ रुपये के घोटाले का दावा करते रहे, जबकि योजना की शुरुआत से अब तक कुल 850 करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं।



उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री 100 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की बात कहकर पुलिस अधिकारियों से जांच करवा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को खुले मंच से चुनौती दी कि वह हिमकेयर योजना में घोटाला साबित करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर इस कथित राजनीति से प्रेरित जांच की भी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक विनोद कुमार ने भी सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों से बिना किसी दबाव के ईमानदारी से जनसेवा करने और भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया।

ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना
जयराम ठाकुर ने भारत की मेजबानी में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन से विश्व पटल पर भारत का प्रभाव और प्रधानमंत्री मोदी का वैश्विक नेतृत्व मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारत ने सम्मेलन में विकासशील देशों की आवाज को मजबूती से उठाया और वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में उनकी अधिक भागीदारी की आवश्यकता सामने रखी। व्यापार, तकनीक, डिजिटल अर्थव्यवस्था, आपूर्ति श्रृंखला और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में हुए प्रयासों को उन्होंने भारत के लिए नए अवसर पैदा करने वाला बताया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब केवल वैश्विक व्यवस्था में भूमिका निभाने वाला देश नहीं, बल्कि वैश्विक एजेंडा तय करने और दुनिया को नई दिशा देने वाली प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed