फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Big News: Dev Mahakumbh in Kullu; rainfall forecast for two days; road accident una; heli taxi rampur

HP Big News: कुल्लू में देव महाकुंभ, प्रदेश में दो दिन बरसेंगे बादल; हादसे में दो की माैत, हेली टैक्सी शुरू

Wed, 21 Oct 2026 05:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 05:13 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ बुधवार को भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ शुरू हुआ। वहीं प्रदेश में अक्तूबर के आखिरी दिनों में मौसम करवट ले सकता है। संजौली हेलीपोर्ट, शिमला से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। उधर, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को। 

विज्ञापन
HP Big News: Dev Mahakumbh in Kullu; rainfall forecast for two days; road accident una; heli taxi rampur
हिमाचल प्रदेश बड़ुी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देव आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति के महासंगम अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ बुधवार को भव्य रथयात्रा के साथ हुआ। भगवान रामचंद्र के जयघोष के साथ आरंभ हुई रथयात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर के आखिरी दिनों में मौसम करवट ले सकता है। राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक 22 दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। उधर, संजौली हेलीपोर्ट, शिमला से रामपुर के लिए  हेली टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। ऊना जिले में अंब-ऊना मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से। 

विज्ञापन
Trending Videos

भगवान रघुनाथ की  भव्य रथयात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा शुरू
देव आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति के महासंगम अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ बुधवार को भव्य रथयात्रा के साथ हुआ। शाम करीब 4:22 बजे भगवान रघुनाथ रथ मैदान पहुंचे। इसके बाद करीब 5:14 बजे भगवान रामचंद्र के जयघोष के साथ आरंभ हुई रथयात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान रघुनाथ का रथ निकलते ही कुल्लू घाटी ढोल-नगाड़ों, करनाल, नरसिंगा, शहनाई की स्वर लहरियों के साथ जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठी। पिछले साल के मुकाबले इस बार रथ यात्रा 40 मिनट देरी से शुरू हुई ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 21 से 27 अक्तूबर तक चलने वाले देव महाकुंभ में बड़ी संख्या में देवी-देवताओं ने ढालपुर मैदान में डेरा डाल दिया है। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता दशहरा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले सभी देवताओं ने भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। दशहरा उत्सव समिति ने इस वर्ष 347 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

24-25 अक्तूबर को बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर के आखिरी दिनों में मौसम करवट ले सकता है। दिन में धूप और सामान्य तापमान के बीच अब पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 24 और 25 अक्तूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ: 9553 खिलाड़ी होंगे शामिल, 22 दिन चलेगी प्रतियोगिता
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक 22 दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। ‘खेलेंगे भी, खिलेंगे भी’ थीम पर होने वाले इस आयोजन में 9,553 खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार, ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ का आयोजन वह पिछले कई वर्षों से हर आयु वर्ग के युवाओं, महिलाओं और पुरुषों के लिए करवाते आ रहे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेली टैक्सी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने हवाई संपर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संजौली हेलीपोर्ट, शिमला से रामपुर के लिए  हेली टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। रामपुर में यात्रियों को उतारने के बाद हेलिकॉप्टर रिकांगपिओ भी जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इस सुविधा से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

अंब-ऊना रोड पर बाइक और एचआरटीसी बस की टक्कर, दो युवकों की मौत
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अंब-ऊना मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा कटौहड़ खुर्द स्थित कृष्णा नर्सरी के पास रात करीब 10:45 बजे हुआ। यहां एचआरटीसी बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में 920 टीजीटी नियमित
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले 920 टीजीटी शिक्षकों को नियमित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार नियमितीकरण की प्रक्रिया संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों की सत्यापन रिपोर्ट, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) की जांच और निदेशालय स्तर पर गठित स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर पूरी की गई है। इसमें उन टीजीटी शिक्षकों को नियमित किया गया है, जिन्होंने 30 सितंबर 2026 तक लगातार दो वर्ष की सेवा पूरी कर ली थी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed