{"_id":"6ae74bd9986a1a19420a3243","slug":"health-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-814097-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पैलिएटिव केयर से मरीजों को दिलवाई जा रही कैंसर समेत अन्य दर्द से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पैलिएटिव केयर से मरीजों को दिलवाई जा रही कैंसर समेत अन्य दर्द से राहत
विज्ञापन
कैंसर सेंटर में पैलिएटिव केयर पर हुई कार्यशाला
गंभीर मरीजों को घरद्वार पर दी जा रही पैलिएटिव स्वास्थ्य सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के टर्शरी कैंसर सेंटर में पेन एंड पैलिएटिव केयर विभाग की ओर से कैंसर समेत अन्य दर्द से राहत दिलवाने का कार्य किया जा रहा है। खास बात यह है कि विभाग की ओर से बेड से नहीं उठ पाने वाले मरीजों को घरद्वार पर सेवाएं दी जा रही हैं और उपचार किया जा रहा है। इसके लिए एक चिकित्सक के साथ अन्य टीम भी मौके पर मरीजों को सुविधाएं प्रदान कर रही है। वहीं अस्पताल में विभाग के चिकित्सक की ओर से दर्द से पीड़ित मरीजों को राहत दिलवाने का कार्य किया जा रहा है। कैंसर सेंटर में पेन एंड पैलिएटिव केयर के महत्व, आवश्यकता और चिकित्सा विशेषज्ञताओं में उपयोगिता बढ़ाने के लिए कार्याशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. डीके वर्मा ने मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान कैंसर विभाग के एचओडी प्रो. डॉ. मनीष गुप्ता भी मौजूद रहे।
विशेषज्ञों ने पैलिएटिव केयर को लेकर अलग-अलग पहलुओं पर व्याख्यान दिए। विभाग के प्रो. डॉ. विनय सोम्या ने बताया कि पैलिएटिव केयर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे मरीज जो अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं उन्हें घरद्वार पर ही सेवाएं दी जा रही है। वहीं एआईएमएसएस चमियाना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने न्यूरोलॉजी में पैलिएटिव केयर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंभीर एवं दीर्घकालिक न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए पैलिएटिव केयर लाभदायक है।
डॉ. राजीव संदल ने बताया कि रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों और कैंसर से पीड़ित मरीजों में दर्द नियंत्रण, लक्षणों से राहत और समग्र देखभाल पैलिएटिव केयर से की जा सकती है। एचओडी प्रो. मनीष गुप्ता ने बताया कि होम बेस्ड पैलिएटिव केयर सेवाएं कैंसर सेंटर की ओर से दी जा रही हैं। टीम में एक डॉक्टर, एक काउंसलर तथा एक स्टाफ नर्स शामिल हैं। ये टीमें घर पर ही मरीजों को पैलिएटिव केयर सेवाएं उपलब्ध करवा रही हैं। मुख्यातिथि ने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा, दर्द से राहत तथा सम्मानजनक जीवन प्रदान करना स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने पैलिएटिव केयर सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में विस्तार करने के लिए कहा।