फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Businessman receives extortion demand for Rs 10 lakh in the name of the Lawrence group

कुल्लू: लॉरेंस ग्रुप के नाम पर कारोबारी से मांगी दस लाख रुपये की फिरौती, पुलिस एफआईआर दर्ज शुरू की जांच

Tue, 03 Nov 2026 10:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 10:54 PM IST
सार

कुल्लू में एक कारोबारी से लॉरेंस ग्रुप के नाम पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Businessman receives extortion demand for Rs 10 lakh in the name of the Lawrence group
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू में एक कारोबारी से लॉरेंस ग्रुप के नाम पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विदेशी मोबाइल नंबरों से फोन कर कारोबारी पर फिरौती देने का दबाव बनाया। धमकियों से परेशान कारोबारी ने पुलिस थाना कुल्लू में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी तेजिंद्र सिंह ने बताया कि 2 नवंबर की रात करीब 8:02 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान विदेशी नंबर से कॉल आई।

विज्ञापन


फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस ग्रुप का सदस्य बताते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने कहा कि वह रकम जमा करवाने के लिए बैंक खाते का नंबर भेजेगा। कारोबारी ने इस नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके कुछ ही मिनट बाद रात 8:09 बजे दूसरे विदेशी नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने धमकी दी कि अगर अगली सुबह तक 10 लाख रुपये नहीं दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। रात 8:11 बजे इसी नंबर से दोबारा कॉल आई। आवाज पहचानने के बाद कारोबारी ने दूसरे नंबर को भी ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद कारोबारी ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस थाना कुल्लू पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी अभिषेक एस ने बताया कि साइबर सेल की मदद से दोनों संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed