फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu and two ministers meet the high command amidst speculation about dropping a minister

हिमाचल कैबिनेट विस्तार: एक मंत्री को ड्रॉप करने की चर्चा के बीच हाईकमान से मिले सीएम सुक्खू और दो मंत्री

Wed, 30 Sep 2026 06:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 06:15 AM IST
सार

प्रदेश मंत्रिमंडल में एक कैबिनेट मंत्री को हटाए जाने की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रमुख नेताओं से मिले। मुख्यमंत्री के अलावा दो कैबिनेट मंत्री भी नई दिल्ली पहुंचे हैं।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu and two ministers meet the high command amidst speculation about dropping a minister
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में एक कैबिनेट मंत्री को हटाए जाने की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रमुख नेताओं से मिले। मुख्यमंत्री के अलावा दो कैबिनेट मंत्री भी नई दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि, तीनों नेता पहले हाईकमान के साथ शिक्षा से संबंधित बैठक में शामिल हुए। फिर तीनों नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी अनौपचारिक मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को भी दिल्ली लेकर पहुंचे हैं।

विज्ञापन

सुंदर सिंह ने भी मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय नेतृत्व से की मुलाकात
सूत्रों के अनुसार सुंदर सिंह ने भी मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के कई नेताओं से मुलाकात की है। ऐसे में कैबिनेट विस्तार पर निर्णय कभी भी हो सकता है। उधर, मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। इसमें देश में लोकतंत्र और संविधान की मौजूदा स्थिति समेत चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बैठक के बारे में अपनी पोस्ट में लिखा कि लोकतंत्र का सबसे भरोसेमंद आधार जनता की आवाज है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर मतदाता का विश्वास कायम रहना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के विश्वास को सर्वोच्च महत्व दिया जाना चाहिए: सुक्खू
प्रत्येक मतदाता को अपने वोट पर भरोसा हो और उसे अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का पूरा अधिकार मिले, यह सबकी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर देश भर में जो सवाल उठ रहे हैं, उन्हें गंभीरता से लेना जरूरी है। चुनाव लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया है और इसमें जनता के विश्वास को सर्वोच्च महत्व दिया जाना चाहिए। मतदाता को अपने मत के अधिकार और उसकी निष्पक्षता को लेकर भरोसा होना चाहिए।

विज्ञापन

लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला: सुक्खू
 सुक्खू ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान में दिए गए अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक और लोकतांत्रिक संस्था का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की हिफाजत के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed