{"_id":"6a9a9122a1769f13ff007727","slug":"kota-oil-scam-exposed-food-safety-team-seizes-600-kg-refined-oil-being-sold-as-pure-wood-pressed-oil-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में तेल का बड़ा खेल: रिफाइंड ऑयल को ‘वुड प्रेस्ड’ बताकर बेचने की थी तैयारी, 600 किलो तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा में तेल का बड़ा खेल: रिफाइंड ऑयल को ‘वुड प्रेस्ड’ बताकर बेचने की थी तैयारी, 600 किलो तेल सीज
Fri, 04 Sep 2026 03:07 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:07 PM IST
सार
कोटा के रंगबाड़ी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम ने केशव एग्रो इंडस्ट्रीज की तेल पैकिंग इकाई पर कार्रवाई की। आरोप है कि रिफाइंड राइस ब्रान तेल को वुड प्रेस्ड तेल के नाम से महंगी कीमत पर ऑनलाइन बेचने की तैयारी थी। टीम ने 600 किलो रिफाइंड राइस ब्रान तेल और 236 पैक्ड बोतलों समेत अन्य तेलों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
तेल की जांच करती हुई खाद्य सुरक्षा टीम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा में चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने रंगबाड़ी में तेल पैकिंग इकाई का औचक निरीक्षण कर कच्ची घानी और वुड प्रेस्ड तेल के नाम पर रिफाइंड तेल बेचने के मामले का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में टीम ने 600 किलोग्राम रिफाइंड राइस ब्रान तेल और 240 लीटर क्षमता की वुड प्रेस्ड तेल की बोतलें सीज की हैं। इन उत्पादों को ऑनलाइन मंचों के माध्यम से बेचा जा रहा था।
रिफाइंड तेल की महंगी पैकिंग
सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम ने कृष्णा नगर स्थित केशव एग्रो इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान 170 रुपये प्रति किलोग्राम वाले सर्वोत्तम ब्रांड के 15-15 किलोग्राम के 40 टिन रिफाइंड राइस ब्रान तेल मिले। इसी तेल को 350 रुपये प्रति लीटर के भाव से श्री अनन्तम ब्रांड के नाम से 1-1 लीटर की बोतलों में भरकर वुड प्रेस्ड तेल बताकर ऑनलाइन बेचने की तैयारी थी। मौके पर वुड प्रेस्ड सरसों, अलसी और तिल्ली का तेल भी मिला। विक्रेता बूंदी से तेल खरीदने का कोई भी वैध बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। परिसर में कोई कोल्हू अथवा घाणी संचालित नहीं मिली। टीम ने 40 टिन और 236 पैक्ड बोतलों को सीज कर सभी तेलों के नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला, कोटा भेज दिए हैं।
ये भी पढ़ें- सिवनी में दर्दनाक हादसा: बेटी को बचाने के लिए कुएं में कूदा पिता, दोनों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
दही, आटा और आयोडाइज्ड नमक के भी लिए नमूने
खाद्य सुरक्षा टीम ने इसके बाद इंदिरा विहार स्थित मेक्स फूड संस्थान का भी औचक निरीक्षण किया। टीम ने वहां से दही, आटा और आयोडाइज्ड नमक के तीन नमूने संग्रह किए। निरीक्षण में कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र और पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं पाए गए। इसके चलते संस्थान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधार नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित कमियों को समय पर दूर नहीं करने की स्थिति में संस्थान का लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी गई है।