फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jodhpur indore express cancelled october 4 to 11 ajmer railway track doubling jodhpur railway

राजस्थान: रेल दोहरीकरण का असर! जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर तक रद्द, दो दिन काचेगुड़ा ट्रेन भी नहीं चलेगी

Sun, 04 Oct 2026 08:57 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जोधपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 04 Oct 2026 08:57 AM IST
सार

अजमेर मंडल के अजमेर-चंदेरिया रेलखंड में झारवासा, बांदनवाड़ा और सिंगवाल के बीच पेच डबलिंग का काम चल रहा है। इसके चलते जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 4 से 11 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी और दोनों दिशाओं की आठ ट्रिप प्रभावित होंगी।

विज्ञापन
jodhpur indore express cancelled october 4 to 11 ajmer railway track doubling jodhpur railway
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : AI Generated

विस्तार

अजमेर मंडल में रेल लाइन दोहरीकरण के चल रहे काम का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस को 4 से 11 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा जोधपुर मंडल से चलने वाली एक अन्य ट्रेन भी निर्धारित तारीखों पर नहीं चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।

विज्ञापन

झारवासा-बांदनवाड़ा-सिंगवाल के बीच चल रहा काम

जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, अजमेर-चंदेरिया रेलखंड के झारवासा, बांदनवाड़ा और सिंगवाल स्टेशनों के बीच पेच डबलिंग यानी रेल लाइन दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसी निर्माण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, काम निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस की आठ ट्रिप रद्द

गाड़ी संख्या 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी। इस अवधि में दोनों दिशाओं में चलने वाली इस ट्रेन की कुल आठ ट्रिप रद्द रहेंगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी-काचेगुड़ा एक्सप्रेस भी 4 और 7 अक्टूबर को संचालित नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह

ट्रेनों के रद्द रहने से सबसे ज्यादा असर जोधपुर और इंदौर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और 4 से 11 अक्टूबर के बीच सफर करने वालों को वैकल्पिक साधनों की व्यवस्था कर लेनी चाहिए। रेलवे ने यह भी कहा है कि यात्री घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की मौजूदा स्थिति की जानकारी जरूर हासिल कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

दोहरीकरण पूरा होने के बाद नियमित होगा संचालन

अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर पेच डबलिंग का काम रेल नेटवर्क को मजबूत करने और भविष्य में ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए किया जा रहा है। लाइन दोहरीकरण पूरा होने के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारु होने में मदद मिलेगी। रेलवे के अनुसार, निर्माण कार्य के चलते फिलहाल ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। काम पूरा होने के बाद संबंधित ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय सारणी के अनुसार दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed