फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Major disaster averted after fire at thermal unit

Jhalawar News: कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में कूलिंग टावर के प्लास्टिक पार्ट्स में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Mon, 26 Oct 2026 09:28 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,झालावाड़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Major disaster averted after fire at thermal unit
कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की एक यूनिट में अचानक आग लग गई

झालरापाटन स्थित कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में सोमवार सुबह अफरा-तफरी मच गई। बंद पड़ी एक यूनिट के कूलिंग टावर के एक हिस्से में अचानक आग लग गई। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारियों और कार्मिकों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया।

विज्ञापन

यह घटना सोमवार सुबह करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हुई। कूलिंग टावर में लगे प्लास्टिक के हिस्सों में आग लगने के बाद घना धुआं उठने लगा। धुआं दिखाई देने पर प्लांट के अधिकारियों और कार्मिकों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मुख्य अभियंता वाई के कटियार ने बताया कि आग बेकार हिस्सों में लगी थी। इससे मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। आग लगने वाली यूनिट बंद पड़ी है और उसे फिर से शुरू करने का कार्य चल रहा था। ऐसे में वहां बड़ी संख्या में मजदूर भी काम कर रहे थे।

विज्ञापन

23 मिनट में आग पर काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही प्लांट के अधिकारियों और कार्मिकों ने तत्परता दिखाई। उनके त्वरित प्रयासों से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। इस तरह करीब 23 मिनट के भीतर आग बुझा दी गई। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से आग के फैलने और किसी बड़े हादसे की आशंका समाप्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के कारणों की जांच

घटना के बाद प्लांट परिसर में आग लगने के कारणों को लेकर चर्चा रही। हालांकि, आग किस वजह से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed