{"_id":"6ae5f2aa4d2d5ab13f058b70","slug":"jaipur-poornima-university-mba-student-death-police-investigation-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से कूदकर एमबीए छात्रा ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से कूदकर एमबीए छात्रा ने दी जान
Sat, 31 Oct 2026 07:23 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:23 PM IST
सार
जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा यशस्वी रोहिला की छठी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल और बैग कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से कूदकर एमबीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने जान दे दी। सुबह करीब 10 बजे हुई इस दुखद घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान जयपुर के गुर्जर की थड़ी स्थित प्रेम नगर निवासी यशस्वी रोहिला के रूप में हुई है। घटना के बाद प्रशासन ने हादसे वाली जगह को सील करके यूनिवर्सिटी को फिलहाल बंद कर दिया है।
परीक्षा देने के बजाय छत पर पहुंची छात्रा
प्रत्यक्षदर्शियों और सहपाठियों के अनुसार यूनिवर्सिटी में एमबीए का मिड सेमेस्टर एग्जाम था। यशस्वी परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा में जाने के बजाय सीधे इमारत की छत की तरफ बढ़ गई। साथी छात्रों ने जब उसे छठी मंजिल की छत पर किनारे बैठी देखा तो उन्होंने उसे रोकने और समझाने का हरसंभव प्रयास किया। इसके बावजूद यशस्वी ने किसी की बात नहीं मानी और नीचे छलांग लगा दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि यशस्वी अपने घर पर मां के साथ रहती थी, जबकि उसके पिता का निधन पहले ही हो चुका था।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना
यूनिवर्सिटी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हादसे की पूरी जानकारी सामने आई है। पुलिस के हाथ मामले से जुड़े दो सीसीटीवी वीडियो लगे हैं। पहले वीडियो में सुबह 9:48 बजे यशस्वी सीढ़ियों के रास्ते तेजी से ऊपर की ओर जाती दिख रही है। वहीं दूसरे वीडियो में वह छठी मंजिल की छत पर बनी रेलिंग के बिल्कुल किनारे बैठी हुई दिखाई देती है। घटना की जानकारी मिलते ही शिवदासपुरा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल और बैग लिया कब्जे में
शिवदासपुरा थाने के एएसआई दयाराम गुर्जर ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने छात्रा के बैग और मोबाइल फोन को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और संदेशों की मदद से इस आत्मघाती कदम के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस परिजनों, दोस्तों और सहपाठियों से पूछताछ करके घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।