फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Five Mayors and 24 Councillors from the Vaishya Community Honoured

जयपुर:निकाय चुनाव में जीतकर आए वैश्य समाज के पांच महापौर और 24 पार्षदों का सम्मान

Wed, 28 Oct 2026 03:25 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 28 Oct 2026 03:25 PM IST
सार

जयपुर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान की ओर से वैश्य समाज के पांच महापौर और 24 पार्षदों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के महापौर सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजकों के मुताबिक, निकाय चुनाव में वैश्य समाज के 77 प्रतिशत उम्मीदवारों को टिकट मिला था।

विज्ञापन
Jaipur: Five Mayors and 24 Councillors from the Vaishya Community Honoured
वैश्य महासम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान की ओर से मंगलवार को जयपुर के सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल ऑडिटोरियम में वैश्य समाज के पांच महापौर और 24 पार्षदों का सम्मान किया गया। समारोह में जयपुर के महापौर सुनील कोठारी, जोधपुर के महापौर प्रसन्नचंद मेहता और उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी सहित विभिन्न शहरों के पार्षद और समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जयपुर के जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सुधीर जैन गोधा ने बताया कि वैश्य समाज के जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में वैश्य समाज के 77 प्रतिशत उम्मीदवारों को टिकट मिला था। इनमें से जीतकर आए जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। यह समाज के लिए खुशी की बात है।

विज्ञापन

समारोह में विधायक कालीचरण सराफ के साथ संगठन के पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।

वैश्य समाज को एकजुट करने पर जोर

सुधीर जैन गोधा ने कहा कि वैश्य समाज को एकजुट करने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। समाज के लोग आपसी सहयोग और समन्वय से अपनी बात मजबूती से रख सकें, इसके लिए संगठन स्तर पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसेवा के कामों की सराहना

समारोह में महापौर और पार्षदों की ओर से किए जा रहे जनसेवा और सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने के साथ समाज में एकता और संगठन को मजबूत करना था। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जयपुर के जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम सह-संयोजक संजय पाबूवाल, संगठन के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य और विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed