फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Police have revealed the motives behind the triple murder in Dholpur.

Dholpur News: सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में पुलिस का खुलासा; पारिवारिक विवाद बना बड़ी वजह

Mon, 26 Oct 2026 09:15 PM IST
धौलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला धौलपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला धौलपुर Published by: धौलपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 09:15 PM IST
सार

पुरा सिकरौदा गांव में 21 अक्तूबर 2026 को तिहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। पारिवारिक विवाद के कारण विष्णु कुशवाह ने यह अपराध किया। उसने अपने दो भतीजों सनी और मानस की हत्या कर दी। फिर विष्णु ने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Police have revealed the motives behind the triple murder in Dholpur.
पुलिस ने 21 अक्तूबर को हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में खुलासा किया

विस्तार

धौलपुर के पुरा सिकरौदा गांव में 21 अक्तूबर को हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते विष्णु कुशवाह ने यह जघन्य अपराध किया। उसने अपने दो मासूम भतीजों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन

सीओ मनोहर लाल ने बताया कि 21 अक्तूबर 2026 को सुबह खेतों में तीन शव मिलने की सूचना मिली थी। कंचनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान विष्णु कुशवाह (25 वर्ष, पुत्र सीतौली) का शव बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उसके दो भतीजे सनी उर्फ रामकिशोर (करीब 8 वर्ष) और मानस (करीब 6 वर्ष) के शव पास के खेत में पड़े थे। परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर जांच की। पुलिस के अनुसार, विष्णु ने पहले बच्चों की हत्या की, फिर स्वयं आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

मनमुटाव बना तनाव की वजह

पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि परिवार में पिछले कुछ समय से आपसी संबंधों और परिस्थितियों को लेकर तनाव था। करीब तीन महीने पहले परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। घटना से करीब 20 दिन पहले भी परिवार में विवाद हुआ था। इन परिस्थितियों के चलते विष्णु मानसिक तनाव और नाराजगी में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाक्रम और हत्या का तरीका

सीओ ने बताया कि 20 अक्तूबर 2026 को विष्णु अपने दोनों भतीजों को साथ ले गया था। दोपहर में भाभी से बातचीत के दौरान पारिवारिक मनमुटाव को लेकर तनाव बढ़ गया। शाम को वह बच्चों के लिए खाने-पीने का सामान खरीदकर पुरा सिकरौदा के खेतों में ले गया। खेत में नाश्ता करवाने और शराब पीने के बाद विष्णु ने बच्चों के गले व मुंह दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसने बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर स्वयं आत्महत्या कर ली, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed