फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   delhi mumbai expressway 2 crore scooter parts robbery truck driver mastermind

दौसा: 2 करोड़ के स्कूटी पार्ट्स की लूट का 24 घंटे में खुलासा, जिसे पीड़ित समझा वही निकला मास्टरमाइंड

Thu, 03 Sep 2026 10:17 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 10:17 AM IST
सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर करीब 2 करोड़ रुपये के स्कूटी पार्ट्स से भरे ट्रक की लूट का पापड़दा थाना पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि लूट की शिकायत करने वाला ट्रक चालक माहिर आजाद ही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था।

विज्ञापन
delhi mumbai expressway 2 crore scooter parts robbery truck driver mastermind
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर स्कूटी पार्ट्स से भरे ट्रक की करीब 2 करोड़ रुपये की लूट का पापड़दा थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस ट्रक चालक ने खुद को लूट का शिकार बताया था, वही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। आरोपी चालक ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी रची थी।

विज्ञापन

सीसीटीवी और फास्टैग रिकॉर्ड से खुला राज

लालसोट एएसपी विनोद सीपा ने बताया कि पापड़दा थाना में दर्ज मामले की जांच के दौरान परिवादी के बयानों और हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में विरोधाभास मिला। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की। पापड़दा पुलिस ने भाण्डारेज टोल प्लाजा और फिरोजपुर झिरका टोल के सीसीटीवी फुटेज के साथ फास्टैग रिकॉर्ड की भी जांच की। जांच में सामने आया कि ट्रक 31 अगस्त की रात 10:58 बजे फिरोजपुर झिरका टोल प्लाजा से क्रॉस हुआ था। यह जानकारी चालक की बताई कहानी से मेल नहीं खा रही थी।

विज्ञापन

चालक ने बताई थी बदमाशों की कहानी

आरोपी चालक माहिर आजाद, निवासी खेस्ती, थाना सीकरी, जिला डीग ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि वह 28 अगस्त को मुंबई से ट्रक में स्कूटी पार्ट्स भरकर जींद जा रहा था। चालक के मुताबिक, 31 अगस्त की रात आलूदा रेस्ट एरिया में ट्रक रोकने के दौरान दो युवक जबरन ट्रक में बैठ गए। आरोप है कि दोनों ने उसे बंधक बना लिया और ट्रक को माल समेत लेकर फरार हो गए। चालक ने पुलिस को बताया था कि बदमाशों ने उसे पिलर नंबर 154 के पास हाथ-पैर बांधकर छोड़ दिया था। इसके बाद उसने खुद को लूट का शिकार बताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गहरी पूछताछ में टूट गया चालक

पुलिस को चालक की कहानी पर संदेह होने के बाद उससे गहराई से पूछताछ की गई। सीसीटीवी और फास्टैग रिकॉर्ड से मिले तथ्यों को सामने रखकर पूछताछ की गई तो चालक टूट गया। पूछताछ में उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर साजिश रचने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, पूरी घटना पहले से तय योजना के तहत की गई थी।

पहले से तय थी पूरी साजिश

पुलिस के मुताबिक, योजना के तहत चालक के साथी पहले ही आलूदा रेस्ट एरिया पहुंच गए थे। वहां पहुंचने के बाद वे ट्रक को स्कूटी पार्ट्स समेत लेकर फरार हो गए। लूट की कहानी को सच दिखाने के लिए चालक को पिलर नंबर 154 के पास हाथ-पैर बांधकर छोड़ दिया गया। इसके बाद उसने बदमाशों द्वारा ट्रक लूटे जाने की कहानी पुलिस को बताई, ताकि पूरी साजिश को वास्तविक लूट का रूप दिया जा सके।

ट्रक और 2 करोड़ के स्कूटी पार्ट्स बरामद

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक माहिर आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लूटा गया ट्रक और उसमें रखे करीब 2 करोड़ रुपये के स्कूटी पार्ट्स बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस टीम ने ऐसे किया खुलासा

पापड़दा थाना पुलिस ने भाण्डारेज टोल प्लाजा और फिरोजपुर झिरका टोल के सीसीटीवी फुटेज और फास्टैग रिकॉर्ड को खंगाला। फिरोजपुर झिरका टोल पर ट्रक के रात 10:58 बजे क्रॉस होने की जानकारी सामने आने के बाद चालक के बयानों पर सवाल खड़े हुए।

लालसोट एएसपी विनोद सीपा के निर्देशन में पुलिस ने चालक से गहन पूछताछ की। पूछताछ में साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में बांदीकुई थाना प्रभारी जहीर अब्बास और कोलवा थाना प्रभारी मनोहरलाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed