फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Love, marriage, and then a gruesome murder: When his girlfriend began pressuring him to get married

मेहंदीपुर बालाजी ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए रची हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 06:14 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 06:14 PM IST
सार

मेहंदीपुर बालाजी में युवती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। प्रेम प्रसंग और शादी के दबाव से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने दोस्त संग हत्या की। पुलिस ने 1000 CCTV और मोबाइल लोकेशन की मदद से दोनों इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Love, marriage, and then a gruesome murder: When his girlfriend began pressuring him to get married
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी में 17 अगस्त को मोरा माता मंदिर की पहाड़ी पर झाड़ियों में मिले युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजेन्द्र उर्फ सोनू मीणा और विवेक मीणा के रूप में हुई है। दोनों बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

पीले सूट में मिली थी युवती की लाश
17 अगस्त को ब्रह्मबाद स्थित मोरा माता की पहाड़ी पर करीब 22 वर्षीय युवती का शव मिला था। युवती ने पीला सूट और सफेद सलवार पहन रखी थी। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। शव के पास कोई दस्तावेज या मोबाइल फोन नहीं मिला था, जिससे उसकी पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। पुलिस ने मृतका की तस्वीर दौसा, जयपुर, अलवर, करौली और भरतपुर समेत सात जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक भेजी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी तस्वीरें चस्पा की गईं। इसके बाद युवती की पहचान हो सकी।

विज्ञापन

1000 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली
आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने मंदिर क्षेत्र से लेकर हाईवे, टोल बूथ, होटल और धर्मशालाओं तक करीब 1000 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। साइबर सेल की मदद से टावर डंप और मोबाइल लोकेशन की भी जांच की गई। पुलिस टीम ने करीब 700 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया और आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: खराब मौसम के कारण दिल्ली से 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, जानें 26 अगस्त तक का हाल

शादी के बाद प्रेमिका से पीछा छुड़ाने की साजिश
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गजेन्द्र का मृतका के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। करीब तीन महीने पहले गजेन्द्र की शादी दूसरी जगह हो गई थी। इसके बाद मृतका उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी।

पुलिस के अनुसार, इससे पीछा छुड़ाने के लिए गजेन्द्र ने अपने दोस्त विवेक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों बाइक से युवती को मेहंदीपुर बालाजी लेकर आए और सुनसान पहाड़ी पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। IG जयपुर रेंज राहुल प्रकाश और SP पीयूष दीक्षित के निर्देशन में थानाधिकारी सचिन कुमार शर्मा की टीम ने मामले का खुलासा किया। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed