फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   Allegation of honey-trapping a Sarpanch in Balotra and demanding ₹50 lakh; complaint filed regarding assault

राजस्थान: बालोतरा में सरपंच को हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, 50 लाख मांगे; वीडियो वायरल करने की धमकी

Fri, 28 Aug 2026 10:53 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 10:53 PM IST
सार

बालोतरा में एक सरपंच ने महिला और उसके साथियों पर कथित हनीट्रैप, मारपीट, धमकी और लाखों रुपये ऐंठने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, महिला ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया। मुलाकात के दौरान मोबाइल छीनकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया और 50 लाख रुपये की मांग की गई।
 

विज्ञापन
Allegation of honey-trapping a Sarpanch in Balotra and demanding ₹50 lakh; complaint filed regarding assault
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोतरा जिले में एक सरपंच को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये ऐंठने और धमकाने का मामला सामने आया है। सरपंच ने पुलिस को दी रिपोर्ट में एक महिला और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, पहले महिला ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया और बातचीत शुरू हुई। बाद में मुलाकात के दौरान कथित तौर पर सरपंच से मारपीट की गई, मोबाइल छीन लिया गया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया संदेश से शुरू हुआ मामला
शिकायत के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को महिला ने सरपंच को सोशल मीडिया पर संदेश भेजा था। 15 अगस्त की रात महिला ने फोन किया। सांचौर से लौटने के बाद सरपंच ने उसे फोन किया, जिसके बाद महिला उसके साथ गाड़ी में बैठ गई।
विज्ञापन


रास्ते में पहुंचे कथित साथी
सरपंच के मुताबिक, कुछ दूरी पर गाड़ी रोकने के दौरान प्रकाश, चिमन उर्फ भवानी सहित दो अन्य लोग पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने सरपंच को चालक की सीट से खींचकर पिछली सीट पर बैठाया और मोबाइल छीनकर चेहरा कपड़े से बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 लाख मांगे, वीडियो बनाने का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रकाश ने पिस्तौल से गोली चलाई और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सरपंच को सुनसान जगह ले जाकर 50 लाख रुपये मांगे गए। रकम नहीं देने पर मारपीट की गई और आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी दी गई।

नकदी और ऑनलाइन रकम लेने का आरोप
सरपंच ने आरोप लगाया कि उसकी जेब से 83 हजार रुपये निकाले गए। बैंक ऑफ बड़ौदा की चेकबुक से जबरन हस्ताक्षर करवाकर चेक लेने तथा मोबाइल का पासवर्ड हासिल कर फोन-पे से रकम स्थानांतरित कराने का भी आरोप है। शिकायत के अनुसार, 16 अगस्त को महिला के नंबर पर 20-20 हजार रुपये की चार किस्तों में 80 हजार रुपये और ओमप्रकाश के नंबर पर 10 हजार रुपये भेजे गए।


नई सिम के बाद भी जारी रही मांग
सरपंच के अनुसार, घटना के बाद सिम बंद कर नई सिम लेने के बावजूद 22 अगस्त से प्रकाश लगातार फोन कर पैसों की मांग करता रहा। बदनामी और धमकी के कारण उसने पहले शिकायत नहीं की। पुलिस ने महिला समेत दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सोशल मीडिया संदेश, कॉल, मोबाइल की स्थिति, बैंक और फोन-पे लेनदेन, चेकबुक, घटनास्थल और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed